Patna

बिहार में मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही बेटियों को फ्री कोचिंग, जानिए नीतीश सरकार का प्लान..

बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने राज्य में मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहीं पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग की छात्राओं के लिए खास तोहफा दिया है। इन छात्राओं को बिहार सरकार फ्री में ऑनलाइन क्लासों के जरिए ये तैयारी कराएगी। यानी अब घर बैठे ही छात्राएं आराम से मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई की तैयारी कर सकती हैं और वो भी बिल्कुल फ्री ऑफ कॉस्ट। 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

गौरतलब है कि कल्याण विभाग बिहार के सभी 38 जिलों में पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग के कन्या आवासीय उच्च माध्यमिक स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षा शुरू करेगी। 35 हजार से ज्यादा बच्चियों को इसका फायदा मिलेगा। सब ठीक रहा तो अगस्त से ये काम शुरू हो जाएगा। खास बात है कि इसमें इंटरनेट भी छात्राओं को मुफ्त सरकार की ओर से मिलेगा। साथ ही छात्राओं को प्रसिद्ध कोचिंग सेंटरों के स्टडी मैटेरियल भी दिए जाएंगे।

वहीं मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही छात्राओं के लिए एक सप्ताह में विशेष क्लास भी लगेगी, जिससे तैयारी में किसी तरह की दिक्कत या परेशान ना आए। कल्याण विभाग ने इस पूरी योजना को लेकर ऑनलाइन क्लास चलाने के लिए टीवी स्क्रीन, इंटरनेट और व्हाइट बोर्ड तक की तैयारी कर ली है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!