Indian RailwaysPatna

Indian Railways:अब कम किराय में कीजिए एसी कोच में सफर, रेलवे यात्रियों को देने जा रही है ये नई सुविधा

Indian Railways: संतोष कुमार, पटना। रेल यात्रियों को यात्रा के लिए थर्ड एसी इकोनामी श्रेणी के रूप में एक बेहतर विकल्प मिलने वाला है। यात्री कम किराए में आधुनिक सुविधाओं के साथ रेल यात्रा कर सकेंगे। विशेष रूप से बनाए गए थर्ड एसी इकोनामी के छह कोचों की पहली खेप पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) को मिल गई है। पहले चरण में इन कोचों को ज्यादा मांग वाली अलग-अलग ट्रेनों में लगाया जाएगा। थर्ड एसी से थर्ड एसी इकोनामी कोच का किराया करीब नौ प्रतिशत कम होगा। वहीं, कोच में रीडिंग लाइट, मोबाइल चार्जिंग साकेट और फोल्डेबल स्नैक्स टेबल की सुविधा उपलब्ध होगी। 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

यात्रियों को बेहतर सुविधा के लिए रेलवे द्वारा नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं। चूंकि, ज्यादातर सामान्य ट्रेनों में एसी कोच की संख्या कम होती है। लिहाजा, ज्यादा मांग के कारण खास कर थर्ड एसी कोच की सीटें तुरंत भर जाती हैं। यात्रियों की आवश्यकता को देखते हुए रेल मंत्रालय ने गत दिनों थर्ड एसी इकोनामी कोच की शुरुआत की घोषणा की थी। इस कोच की सीटों का किराया जहां थर्ड एसी से कम रखा गया है। वहीं, विशेष तौर से बनाई गई बोगी में ज्यादा सुविधाएं जुटाई गई हैं।

इकोनामी कोच में 72 की जगह 83 सीटें

थर्ड एसी इकोनामी कोच में 83 सीटें होंगी, जबकि थर्ड एसी कोच में फिलहाल 72 सीटें होती हैं। इस प्रकार से नए कोच में मौजूदा 3 टियर एसी कोच की तुलना में 11 सीटें अधिक हैं। इकोनामी एसी थ्री टियर कोच का निर्माण कपूरथला रेलवे कोच फैक्ट्री, रायबरेली माडर्न कोच फैक्ट्री और चेन्नई के इंटिगरल कोच फैक्ट्री में कराया जा रहा है। इस कोच की लंबाई थर्ड एसी के कोच के बराबर है, लेकिन कोच डिजाइन में सुधार और बदलाव कर सीटों की संख्या बढ़ाई गई है। बोगी की दोनों तरफ सामान रखने की अतिरिक्त जगह को कम कर अधिक जगह बनाई गई है।

थर्ड एसी इकोनामी क्लास का किराया थर्ड एसी से करीब नो प्रतिशत कम होगा। नए इकोनामी एसी थ्री टियर कोच में बर्थ का विकल्प चुनने वाले यात्रियों को मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर यात्रा के बेस फेयर का 2.4 गुना भुगतान करना होगा। वहीं, एसी थ्री टियर का बेस फेयर 2.6 है। इस प्रकार से इकोनामी एसी थ्री में बर्थ के लिए यात्रियों को 300 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए बेस फेयर (मूल किराया) 440 रुपये देना होगा। इकोनामी एसी थ्री कोच से यात्री यदि पटना से दिल्ली तक सफर करेंगे तो उन्हें थर्ड एसी के मुकाबले करीब 110 रुपये कम भुगतान करना होगा।

दिवाली से पहले ट्रेनों में लगाई जाएंगी नई बोगी

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए इकोनामी एसी थ्री कोच की शुरुआत की जा रही है। इसमें कई नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं। समीक्षा के बाद पहली खेप में आने वाली छह इकोनामी एसी थ्री कोच को ज्यादा मांग वाली ट्रेनों में लगाया जाएगा। ट्रायल के बाद में प्रत्येक ट्रेन में इकोनामी एसी थ्री कोच को लगाए जाने की योजना है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!