Samastipur

अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति द्वारा किया गया तिरंगा झंडा का निःशुल्क वितरण।

दलसिंहसराय।अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति दलसिंहसराय के अध्यक्ष सह एडीजे शैलेन्द्र कुमार एवं सचिव सह एसडीजेएम अभिषेक कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय दलसिंहसराय के परिसर में आज़ादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा जागरूकता कार्यक्रम बिहार जन सेवा मंच के सहयोग से आयोजित किया गया.वहीं मौजूद आमलोगों के बीच तिरंगा झंडा का निःशुल्क वितरित किया गया.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीजे शैलेंद्र कुमार ने आह्वान किया कि आजादी के गौरवपूर्ण 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हमारा देश अमृत महोत्सव मना रहा है,इसे लेकर हर नागरिकों का कर्तव्य है कि अपने अपने घरों पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरायें.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मौके पर अवर न्यायाधीश प्रथम रवि पांडेय, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी स्कंद राज ,अनुमंडलाधिकारी प्रियंका कुमारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिनेश कुमार पांडेय, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार पोद्दार समीर, महासचिव प्रभात कुमार चौधरी,एपीपी मनिंद्र कुमार,बिहार जन सेवा मंच से रघुनाथ सिंह,मृत्युंजय सिंह,धनंजय सिंह,संजय सिंह,अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह,प्रभात कुमार मिश्र , राजकुमार महतो,पी एल भी मोहम्मद जकारिया, संजीत सिंह, धर्मेंद्र कुमार, सुभाष चंद्र पासवान, संजू कुमारी, रूबी कुमारी, प्रियंका कुमारी, रजनी कुमारी, कोर्ट कर्मी गंगेश झा,रामानंद चौधरी,आदित्य प्रकाश समेत दर्जनों अधिवक्ता,न्यायालय कर्मी शामिल हुए.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!