Patna

Darbhanga-बेंगलुरू की फ्लाइट के देर होने पर यात्रियों का हंगामा, पांच घंटे की देरी से उड़ी फ्लाइट..

Darbhanga news ।दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्री विमान यात्रियों की संख्या में आई कमी के पीछे के कारण रविवार को खुलकर सामने आ गए। एयरपोर्ट से बेंगलुरू के लिए उड़नेवाली फ्लाइट पांच घंटे की देरी से उड़ी। इस बीच यात्रियों ने सेवा प्रदाता कंपनी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और परिसर में जमकर हंगामा किया। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हुई और पांच घंटे की देरी के बाद विमान ने उड़ान भरी। बताया गया है कि स्पाइस जेट की विमान संख्या एसजी 694 के दरभंगा से उड़ान भरने के लिए लिए निर्धारित समय दोपहर 12:40 बजे था। यहां से 12:40 में उड़ने के बाद फ्लाइट को दोपहर 3: 25 में बेंगलुरू पहुंचना था, लेकिन दरभंगा में ही फ्लाइट काफी देर से आई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसको लेकर यात्री हंगामा करने लगे। फ्लाइट पहुंचने के बाद भी जबरदस्त हंगामा हुआ। इसके बाद विमान शाम 5:50 बजे दरभंगा से बेंगलुरू के लिए उड़ी और देर शाम 8:40 बजे बेंगलुरू पहुंची। हालांकि, इससे पहले की फ्लाइट समय पर रही। यात्रियों का कहना था कि फ्लाइट के लिए निर्धारित समय से दो घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंच गए। चेक इन करने के बाद फ्लाइट का इंतजार शुरू किया। इस बीच सूचना आने लगी कि फ्लाइट रद कर दी गई है। हालांकि इसकी सूचना न तो स्थानीय अधिकारियों ने दी नहीं सेवा प्रदाता कंपनी की साइट या ट्विटर हैंडल पर ही इसकी जानकारी साझा की गई। कंपनियां यात्रियों के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं दिया जा रहा है।

यहां बता दें कि हाल में अनियमित सेवा को लेकर एयरपोर्ट लगातार सुर्खियों में बना है। तमाम कोशिशों के बीच भी रविवार को कुल फ्लाइट संख्या 10 व यात्रियों की संख्या 1575 रही। इससे पहले यहां से एक दिन में सोलह फ्लाइट उड़ान भरते रहे हैं। लोगों ने इस मामले में सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की है। इस मामले में एयरपोर्ट के अधिकारियों की ओर से देर रात तक कोई बयान जारी नहीं किया जा सका था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!