EducationSamastipur

दलसिंहसराय:विद्यापतिनगर की बहु सृष्टि सागर ने किया कमाल,BPSC 66 वीं में पाई सफलता,लोगों में हर्ष..

दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के विद्यापतिनगर प्रखंड स्थित मड़वा गांव निवासी डॉ. अंशु कुमार की पत्नी सृष्टि सागर ने 66वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता अर्जित कर प्रखंड का मान बढ़ाया है। प्रखंड क्षेत्र के बालकृष्णपुर मड़वा गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक धर्मराज सिंह के पुत्र डॉ. अंशु कुमार की पत्नी सृष्टि सागर ने बीपीएससी की परीक्षा में 449 वां रैंक लाकर सफलता पाई है। उसका चयन राजस्व पदाधिकारी के रूप में हुआ है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

प्रतियोगी छात्रा श्रीमति सागर ने बताया कि कड़ी मेहनत, स्वाध्याय और लगन की बदौलत उन्हें सफलता मिली है। इसके लिए उन्हें उनके ससुर सेवानिवृत शिक्षक धर्मराज सिंह के अलावा चिकित्सक पति डा. अंशु कुमार की प्रेरणा हमेशा मिली है। इनके सफलता पर गांव में खुशी की लहर छाई है।

इनके सफलता पर ससुर धर्मराज सिंह, जदयू प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. सुधीर प्रसाद सिंह,मुखिया संजीत कुमार सहनी, अमरनाथ सिंह मुन्ना, कुंदन सिंह, राजकुमार पाण्डेय, समाजसेवी सुशांत कुमार सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!