Weather UpdatePatna

Bihar Weather Update: बिहार में अगले दो दिनों तक भारी वर्षा का अलर्ट,18 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी..

Bihar Weather Update: Bihar Weather पटना। बिहार में एक बार फिर से मानसून पूरी तरह एक्टिव हो गय गया है। प्रदेश में  मानसून मजबूत होते ही वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि हो गई। रविवार को पटना समेत प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर हल्के से मध्यम तो कुछ जगहों पर भारी वर्षा के कारण लोगों को राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजधानी समेत प्रदेश में मध्यम व भारी वर्षा अगले दो दिनों तक बने रहने के आसार हैं। वहीं इन जगहों पर मेघ गर्जन व वज्रपात को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। पटना समेत प्रदेश 18 जिलों में मध्यम तो उत्तर बिहार के शेष जिलो में भारी वर्षा की चेतावनी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मौसम विभाग की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक अगले दो दिनों तक प्रदेश में भारी वर्षा के अच्छे संकेत हैं। रविवार को दक्षिण बिहार के घोसी में सर्वाधिक वर्षा 95.6 मिमी दर्ज की गई, राजधानी में 4.2 मिमी। प्रदेश का सबसे अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस वैशाली का दर्ज किया गया, जबकि राजधानी का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मानसून ट्रफ फिरोजपुर, रोहतक होते हुए हिमालय की तराई की ओर गुजर रही है। वहीं एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र उत्तर पूर्व उत्तरप्रदेश के आसपास बना है।

घोसी में सर्वाधिक 95.6 तो राजधानी में 4.2 मिमी वर्षा रिकार्ड
35.5 डिग्री सेल्सियस के साथ वैशाली का अधिकतम तापमान
32.6 डिग्री सेल्सियस राजधानी का अधिकतम तापमान
पिछले दिनों मानसून की वर्ष नहीं होने की वजह से किसान धान की बोआई नहीं कर पा रहे थे। किसान वर्षा नहीं होने की वजह से परेशान थे। लेकिन एक बार फिर से मानसून ने रफ्तार पकड़ी है, जिससे किसानों को धान की रोपनी में काफी मदद मिल रही है।

स्थान-वर्षा

जहानाबाद के घोसी -95.6

सुपौल के भीमनगर-85.6

फारबिसगंज -76.2

अररिया-62

कटिहार के बलरामपुर-40.4

(वर्षा मिमी में)

स्थान-अधिकतम तापमान

पटना – 32.6

गया – 32.0

औरंगाबाद – 34.9

वैशाली – 35.5

नालंदा – 33.9

मुजफ्फरपुर – 26.8

भागलपुर – 33.5

नवादा – 34.4

कटिहार – 33.7

दरभंगा –  31.8

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!