Samastipur

समस्तीपुर:युवक की हत्या से मोरवा में पसरा मातमी सन्नाटा, थम नहीं रहे आंसू..

समस्तीपुर । मोरवा प्रखंड की मोरवा दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या बारह निवासी रामनरेश राय के पुत्र अरविद कुमार राय की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिए जाने की घटना से गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है। वहीं परिवार में कोहराम मच गया है। बता दें कि स्थानीय भारत गैस एजेंसी में काम करने वाला अरविद कुमार गुरुवार को अकेले ही वाहन लेकर गैस पहुंचाने के लिए गया था। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत नदी किनारे पुल के निकट बाइक सवार अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही भारत गैस एजेंसी कर्मियों में शोक छा गया है। 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

एजेंसी के मालिक एवं मोरवा प्रखंड प्रमुख पति गौरव कुमार शर्मा उर्फ बबलू के अनुसार मृत युवक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। एजेंसी के अन्य कर्मियों की कम उपस्थिति के कारण आज वह खुद वाहन लेकर गैस पहुंचाने चला गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार जमुआरी नदी किनारे पुल के निकट युवक को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अपने पुत्र की मौत की जानकारी मिलते ही माता नन्हकी देवी एवं पत्नी अमृता देवी दहाड़ मारकर रो रही थी। शोकाकुल स्वजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो था। मोरवा विधायक रणविजय साहू, दिनेश शर्मा, प्रमुख सान्या नेहा, गौरव कुमार शर्मा, मुखिया प्रियरंजन गोपाल ने आदि ने घटना पर गहरा शोक प्रकट करते हुए इसकी निदा की है। विधायक ने घटना की तीव्र निदा करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक महीने के अंदर गोलीबारी की यह दूसरी घटना है। इस घटना पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। पुलिस तुरंत अपराधियों को गिरफ्तार करे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!