Samastipur

शिक्षिका की पुत्री अस्मिता राजश्री बनी दरोगा,सम्मानित कर दिया बधाई..

दलसिंहसराय।दलसिंहसराय अनुमंडल के कई बेटे बेटियों ने बिहार पुलिस अवर निरीक्षक यानी दरोगा की परीक्षा में बाजी मार कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है ।इसी कड़ी में नगर परिषद क्षेत्र बीआईपी कॉलोनी निवासी व्यवसाई जितेंद्र प्रसाद सिन्हा तथा मां शिक्षिका रंजू सिन्हा की पुत्री अस्मिता राजश्री ने दरोगा की परीक्षा में बाजी मारी है ।
इनके सफलता पर उनके निवास स्थान पर पहुंच कर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह न० प० के पूर्व मुख्य पार्षद सुशील कुमार सुरेका, जदयू नेता हरिश्चंद्र पोद्दार, नौजवान नेता शंकर राम, कांग्रेस नेता मोहम्मद शकील,अधिवक्ता अनुज कुमार बिट्टू आदि लोगों ने बेटी अस्मिता को सम्मानित कर बधाई दी हर कोई बेटी की सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!