Patna

बिहार के इस सरकारी विद्यालय में रविवार को होती है पढ़ाई, स्थापना काल से है यह परंपरा।

शैलेश, किशनगंज। जिले में शिक्षा विभाग का कानून विभिन्न स्कूलों के लिए भिन्न-भिन्न है। यहां कई स्कूलों के बच्चे शुक्रवार को अवकाश में रहते हैं और रविवार को स्कूल पहुंचकर शिक्षा ग्रहण करते हैं। ऐसे बच्चों के लिए अवकाश का दिन शुक्रवार माना जाता है। जिस तरह से रविवार का नाम सुनते ही आम लोगों के मन में अवकाश की धारना बन जाती है उसी तरह ऐसे स्कूली बच्चों के जहन में शुक्रवार को अवकाश की बात चलती रहती है। जिला में ऐसे 19 स्कूल हैं जहां शुक्रवार को अवकाश और रविवार को पढ़़ाई की परंपरा चलाई जा रही है। यह परंपरा मुस्लिम छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण स्कूल में शुक्रवार को जुमे की नमाज के नाम पर अवकाश रखा जाता है और रविवार को छात्र स्कूल पहुंचते हैं और शिक्षक उन्हें पढ़ाते हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसमें शहर के लाइन उर्दू स्कूल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाइन कर्बला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय महेशबथना, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हालामाला, प्राथमिक स्कूल मोतिहारा वेस्ट सहित अन्य कई स्कूल हैं जहां समुदाय के छात्रों की संख्या के आधार पर साप्ताहिक अवकाश निर्धारित है। यह सभी उर्दू स्कूल नहीं बल्कि सामान्य स्कूल है। इस संबंध में लाइन उर्दू मध्य विद्यालय के प्राचार्य झरना बाला साहा ने बताया कि यह हिंदी स्कूल है। यहां 80-90 प्रतिशत मुस्लिम छात्रों की संख्या है। यहां स्थापना काल से ही शुक्रवार को नमाज अदा करने के नाम पर अवकाश रहता है और रविवार को पढ़ाई होती है।

शिक्षा को जात धर्म से रखना चाहिए अलग

जिला में कई स्कूलों के शुक्रवार को बंद होने और रविवार को पढ़ाई की जानकारी मिली है। यह कहीं से उचित नहीं है। शिक्षा को धर्म और जात से अलग रखकर सामान्य तरीके से संचालित की जानी चाहिए। अन्यथा समुदाय बहुसंख्यक वाले स्कूलों में छात्रों के धर्म और आस्था के आधार पर अन्य दिनों अवकाश होगी जिससे शिक्षा व्यवस्था चौपट होगी। – गोपाल अग्रवाल, पूर्व विधायक

जिला में कोई अल्पसंख्यक स्कूल नहीं है जिन स्कूलों में शुक्रवार को अवकाश और रविवार को संचालित किए जाते हैं वह सभी सामान्य स्कूल हैं। – शौकत अली, डीपीओ, शिक्षा विभाग

जिला के अल्पसंख्यक क्षेत्र के स्कूलों में पुरानी परंपरा के अनुसार शुक्रवार को अवकाश और रविवार को पढ़ाई हो रही है। ऐसे स्कूल स्थापना काल से ही इसी तरह से संचालित होती आई है। इस संबंध में कोई आदेश नहीं है। अन्य स्कूलों की तरह इसे रविवार को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए वरीय अधिकारी से बात की जाएगी। – सुभाष कुमार गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!