Samastipur

समस्तीपुर में 3 लोगों ने मिलकर युवती से किया था दुष्कर्म,गैंगरेप मामले में 2 गिरफ्तार..

समस्तीपुर में काम करके घर लौट रही एक युवती के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था इस मामले में पुलिस ने पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था वहीं दो अन्य फरार आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। मामला जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का है, जहा सिंघिया बाजार से काम करके लौट रही एक युवती के साथ 3 दरिंदों ने रेलवे स्टेशन से सटे भगवती स्थान के निकट लीची गाछी में ले जाकर सोमवार देर संध्या सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस मामले में पुलिस ने नामजद आरोपित सिंघियाघाट निवासी रामदेव यादव के 40 वर्षीय पुत्र मुकेश यादव, शंकर यादव के 22 वर्षीय पुत्र संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित मुकेश यादव की गिरफ्तारी प्लस टू रघुनंदन सेठ उच्च विद्यालय सिंघियाघाट के प्रांगण और आरोपित संजय कुमार की गिरफ्तारी रेलवे स्टेशन सिंघियाघाट के प्लेटफार्म से हुई है।

इस मामले में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने दी। बताया कि पुलिस ने इससे पूर्व सिंघियाघाट के हीं किशुनदेव यादव के 40 वर्षीय पुत्र मनटून यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस प्रकार उक्त बहुचर्चित कांड के सभी तीनों नामजद आरोपितों को 50 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचने में सफलता पाई है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!