Samastipur

समस्तीपुर में पिकअप चालक से 7 लाख लूटकर बदमाश हुए फरार,समस्तीपुर-रोसड़ा सड़क मार्ग की घटना..

समस्तीपुर।समस्तीपुर-रोसड़ा सड़क पर अंगारघाट चौर स्थित एसएच 55 पर मंगलवार देर शाम एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर एक पिकअप चालक से 7 लाख रुपए लूट लिया। इस मामले में मथुरापुर ओपी क्षेत्र के सारी निवासी शंकर राय के पुत्र व पिकअप चालक राजेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया गया है कि पिकअप चालक समस्तीपुर बाजार समिति स्थित किराना व गल्ला कारोबारी मेसर्स निर्मल केटीआर के यहां से विभूतिपुर के सिंघिया के एक व्यापारी के यहां गल्ला व किराना का सामान लेकर गया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

लौटने के दौरान चालक ने कारोबारी के दूसरे व्यापारियों के यहां से भी तागादा कर लगभग 7 लाख रुपये वसूल कर चला था। इसी दौरान अंगार चौड़ में एक बाइक पर सवार बदमाशों ने पीछे से ओवरटेक कर पिकअप के सामने से रोक कर चालक को पिस्तौल दिखाते हुए 7 लाख रुपये और मोबाइल लूट कर फरार हो गया। अंगारघाट प्रभारी थानाध्यक्ष लालजी राम ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। शीघ्र ही बदमाश का पता लगा लिया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!