Samastipur

समस्तीपुर जिलास्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में मध्य विद्यालय दलसिंहसराय को मिला पुरस्कार

समस्तीपुर/दलसिंहसराय,जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार की पांच श्रेणियों में दलसिंहसराय प्रखंड के मात्र एक विद्यालय ने अपना स्थान बनाया है.जिसमें शहर के थाना रोड स्थित मध्य विद्यालय दलसिंहसराय को ओवरआल (शौचालय, यूरिनल, हैंड वाशिग, बिहेवियर चेंज, कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार) सहित कुल तीन संवर्गो में फोर स्टार रेटिग के साथ राष्ट्रीय स्वच्छता का जिला स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसे लेकर बीते दिनों जिला में हुए एक कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग के द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापिका कुमारी विभा को यह पुरस्कार दिया.कुमारी विभा ने बताया कि स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए जिले के पंजीकृत 878 विद्यालयों में चयनित  कुल 23 विद्यालयों को स्वच्छता पुरस्कार दिया गया.जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है.उन्होंने बताया कि इस विद्यालय के शिक्षक के साथ साथ छात्र भी काफी होनहार है.सभी साफ सफाई,अच्छी आदतें को सीखते है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!