crimeSamastipur

समस्तीपुर में घर लौट रही थी युवती,मुंह दबाकर जबरन लीची बागान ले गए,किया गैंगरेप बोले- कल फिर आएंगे…

समस्तीपुर।समस्तीपुर में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां 3 लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता ने बताया कि वो रात 8 बजे काम से अपने घर लौट रही थी। रास्ते में सुनसान इलाके में 3 लोगों ने जबरन मुंह दबाकर पास के लीची बागान में ले गए और दुष्कर्म किया। आरोपियों ने वारदात के बाद ये भी कहा कि वो कल फिर आएंगे और 2 हजार रुपए देंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

डरी हुई पीड़िता ने कहा कि वो आ जाएगी, ताकि बदमाश उसे छोड़ दें। किसी तरह घर लौट रही पीड़िता का एक आरोपी ने पीछा भी किया था। मामला जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा। मिली जानकारी के अनुसार युवती सिंहया में एक कपड़े की दुकान में काम करती थी। जहां वह रोज की तरह सोमवार देर शाम करीब 8 बजे काम से घर लौट रही थी।

उसी दौरान सिंहया रेलवे स्टेशन के समीप एक सुनसान जगह पर पहले से घात लगाए बैठे तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। फिलहाल युवती की हालत नाजुक है, उसे स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया गया है। विभूतिपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़िता ने सुनाई आपबीती

घटना को लेकर पीड़िता ने बताया कि वह सोमवार देर शाम काम खत्म कर घर जा रही थी। तभी तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और लीची बागान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। तीनों आरोपियों ने बार-बार रेप किया। इस दौरान वह जब बेहोश हो गई तो सभी आरोपी फरार हो गए। ऐसे में होश में आने के बाद युवती ने खुद साहस दिखाते हुए अपने घर पहुंची। इस बीच पीड़ित युवती अपने साथ बीती घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी। वहीं पीड़िता जब घर जा रही थी, तब एक आरोपी उसके पीछे-पीछे घर के आसपास घूमने लगा था।
लोगों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई की

इधर, इस बात की जानकारी मिलते ही दुष्कर्म में शामिल एक आरोपी युवक को लोगों ने पकड़ लिया गया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। हालांकि पिटाई के क्रम में कुछ लोगों ने उसे भगा दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी आरोपी का उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताई गई है।

पुलिस हिरासत में दो लोग

घटना की जानकारी मिलते ही विभूतिपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इसमें एक आरोपी है और दूसरा उसका पिता है। इधर परिजनों ने युवती को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसकी स्थिति को नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर के लिए रेफर कर दिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!