Samastipur

समस्तीपुर में चोरों की है चांदी,ज्वेलरी दुकान से दो लाख के जेवर की चोरी..

समस्तीपुर । मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ स्थित एक ज्वेलरी दुकान से शुक्रवार की सुबह दो लाख के जेवरात की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत दुकानदार के लिखित बयान पर मुसरीघरारी थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना के संबंध में ताजपुर थाना के आधारपुर निवासी मुन्ना साह ने बताया कि वह विगत एक वर्ष से हरपुर एलौथ स्थित एक किराए के मकान में ज्वेलरी की दुकान करते हैं। वहीं दुकान से करीब 200 मीटर की दूरी पर वे एक किराए के मकान में सपरिवार रहते हैं। शुक्रवार की सुबह उन्होंने डेरा से आने के पश्चात पहले दुकान खोली, इसके बाद दुकान के गल्ले के पास एक बैग रख दिया। उक्त बैग में करीब दो लाख मूल्य के जेवरात रखे थे। इस दौरान वे पूजा करने के लिए बगल से चापाकल से पानी लाने चले गए। जब तक वे पानी लेकर लौटते, तब तक उनके जेवर भरे बैग की चोरी हो चुकी थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!