Samastipur

समस्तीपुर में जमीन विवाद में महिला की गला दबाकर किया हत्या,एक गिरफ्तार..

समस्तीपुर।समस्तीपुर में जमीन विवाद में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मामला जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के शासन गाँव के वार्ड 9 का बताया जा रहा है। लोगों का बताना है कि उक्त गांव निवासी विनीत कुमार राय की पत्नी खुशबू कुमारी के साथ उनके पड़ोसी के साथ जमीन को लेकर कहासुनी हुई थी। इसमें उनकी हत्या कर दी गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना की जानकारी परिजनों को उस वक्त मिली जब मृतक के अपनी मां बेटी से बात करने के लिए फोन की परंतु मोबाइल बंद होने पर मृतक की मां ने मृतका के सास पर फोन किया तो पता चला कि उनकी पुत्री की मौत हो चुकी है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के मायके वाले पहुंचे। इसकी जानकारी हसनपुर थाना पुलिस को दी सूचना मिलते ही हसनपुर पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचे।

फिर मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है। इस मामले में हसनपुर थानाध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं इस घटना में शंका के आधार पर एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है उससे पूछताछ जारी है वैसे मृतका के परिजनों के द्वारा थाने में आवेदन देने के बाद मामले में विधिक सहमत आगे की कार्रवाई की जाएगी, मामला ज़मीनी विवाद से जुड़ा हुआ है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!