Samastipur

समस्तीपुर में मिल्क पार्लर से 407 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार..

समस्तीपुर।समस्तीपुर के पूसा थाना क्षेत्र के महमदपुर देवपारा का है जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बोस कंपनी चौक स्थित एक मिल्क पार्लर से छापेमारी कर तकरीबन 407 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। साथ ही पुलिस ने एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि मिल्क पार्लर के आर में शराब की तस्करी की जा रही थी। गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने एक टीम गठित की और छापेमारी कर मिल्क पार्लर से 407 बोतल विदेशी शराब बरामद कर लिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

साथ ही पुलिस ने शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है शराब तस्कर की पहचान कुणाल राय के रूप में हुई है। इस मामले में थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मिल्क पार्लर से 13 कार्टन शराब बरामद की गई है जिसमें कुल 407 बोतल विदेशी शराब पाई गई साथ ही शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे थानाध्यक्ष ने जेल भेज देने की बात कही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!