Samastipur

समस्तीपुर में आंगनबाड़ी केंद्र से 100 कार्टन विदेशी शराब बरामद,आंगनबाड़ी केंद्र को किया सील..

समस्तीपुर।समस्तीपुर में एक आंगनबाड़ी केंद्र से भाड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र वासुदेवपुर पंचायत अंतर्गत गोपालपुर गांव के वार्ड 10 दास टोला का मामला है। जहां एक मिनी आंगनवाड़ी केंद्र से उत्पाद विभाग की टीम ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है। इस मामले को लेकर मद्य निषेध एवं उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बासुदेवपुर पंचायत के एक मिनी आंगनवाड़ी केंद्र में शराब की तस्करी की जा रही है सूचना मिलते हैं उत्पाद विभाग के द्वारा एक टीम गठित किया गया। और त्वरित कार्रवाई करते उक्त जगह पर छापेमारी कर करीब 100 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया है।

सील किया गया आंगनबाड़ी केंद्र।
हालांकि छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही शराब के सभी तत्काल अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला परंतु उत्पाद विभाग की टीम ने शराब जप्त कर लिया। साथ ही उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा जिस भवन में आंगनबाड़ी केंद्र चल रहा था उस भवन को उत्पाद विभाग की टीम ने सील कर दिया है। वही उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शराब तस्कर की पहचान की जा रही है जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!