Patna

रेप आरोपी ने पीड़िता लड़की के साथ शिव मंदिर में रचाई शादी,जीवनभर साथ रहने की खाई कसम..

Bihar News;सासाराम. बिहार के सासाराम से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। जी, हां यहां एक युवती के साथ रेप करने वाले आरोपी ने ही उसके साथ शिव मंदिर में जाकर शादी रचा ली। इस शादी में वकील और दोनों के परिवार के कुछ सदस्य ही शामिल हुए। आसपास के लोगों ने इस शादी के फैसले की सराहना भी की। शादी के बाद आरोपी यानी अपने पति के साथ पीड़िता विदा होकर ससुराल चली गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

गौरतलब है कि करगहर थाना क्षेत्र के खरहना गांव के युवक के खिलाफ युवती ने रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। शिकायत में युवती ने आरोप लगाते हुए कहा था कि रिश्तेदारी के माध्यम से उसकी आरोपी युवक से पहचान हुई। बाद में दोनों घुल-मिल गए व शादी करने का निर्णय लिया। इसके बाद आरोपी युवक ने 29 सितंबर 2020 के बाद कई बार उसके साथ संबंध बनाए। बाद में वह शादी से इनकार कर गया। दबाव बनाया तो धमकी देने लगा।

केस दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी युवक ने जिला जज की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। जिसकी सुनवाई चल रही है। इसी बीच अभियोजन व बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने न्यायहित में दोनों के बीच शादी कराने के लिए उनके परिजनों से बात की। मामला सलट गया। फिर क्या था, दोनों ने चट मंगनी पट ब्याह रचा ली। अब हर जगह दोनों की शादी की चर्चा की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!