Indian RailwaysPatna

Rail news;18 जुलाई से रद्द रहेंगी तेजस समेत चार बड़ी ट्रेनें, पढ़िए लिस्ट..

Rail news।पटना. बिहार के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के लामडिंग मंडल के लामडिंग-बदरपुर रेलखंड पर बाढ़ का पानी आ जाने के कारण इस रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ ने इसकी सूचना जारी की है। 18 जुलाई को अगरतला-आनंदविहार तेजस समेत चार ट्रेनें 16 से 25 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

16 जुलाई को अगरतला से खुलने वाली 15626 अगरतला-देवघर एक्सप्रेस। 18 जुलाई को देवघर से खुलने वाली 15625 देवघर-अगरतला एक्सप्रेस रद्द रहेंगी। वहीं 18 जुलाई को अगरतला से खुलने वाली 20501 अगरतला-आनंद विहार टर्मिनल तेजस एक्सप्रेस। 20 जुलाई को आनंद विहार से खुलने वाली 20502 आनंद विहार टर्मिनल-अगरतला तेजस एक्सप्रेस रद्द रहेंगी।

वहीं 18 जुलाई को फिरोजपुर से खुलने वाली 14620 फिरोजपुर-अगरतला एक्सप्रेस। 21 जुलाई को अगतरला से खुलने वाली 14619 अगरतला- फिरोजपुर एक्सप्रेस।
21 जुलाई को नई दिल्ली से खुलने वाली 14038 नई दिल्ली-सिलचर एक्सप्रेस और 25 जुलाई को सिलचर से खुलने वाली 14037 सिलचर-नई दिल्ली एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!