EducationNew To India

Presidential Election Result:देश को मिला पहला आदिवासी राष्ट्रपति,द्रौपदी मुर्मू को हर कोई दे रहा बधाई..

Presidential Election Result 2022:
India New President : देश को नया राष्ट्रपति मिल गया है. एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने राष्ट्रपति चुनाव में शानदार और बड़े अंतर से जीत दर्ज की है. रिटर्निंग ऑफिसर और राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने बताया कि कुल 4754 वोट पड़े जिसमें से द्रौपदी मुर्मू को 2824 वोट मिले जिनका मूल्य 676803 है. 25 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी. राष्ट्रपति चुनाव की अभी तक की मतगणना में द्रौपदी मुर्मू को कुल वैध वोटों का 50 प्रतिशत वोट मिला है. निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी (PM Modi) से लेकर विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) तक सभी ने उन्हें जीत की बधाई दी है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बता दें कि, 24 जुलाई को निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल खत्म हो रहा है. नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए 18 जुलाई को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ था. इस बार राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच मुकाबला था. एनडीए समेत कई दल पहले ही द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का एलान कर चुके थे. वहीं राष्ट्रपति चुनाव के मतदान के दौरान कई विपक्षी दलों के वोट भी द्रौपदी मुर्मू को मिले थे. इसलिए पहले से ही उनकी जीत तय मानी जा रही थी.

Presidential Election Result 2022:

Draupadi Murmu
द्रौपदी मुर्मू की जीत के साथ कई रिकॉर्ड बने

द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से आती हैं. उनकी जीत के साथ ही कई रिकॉर्ड भी बने हैं. 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू के विजयी होते ही देश को पहला आदिवासी राष्ट्रपति मिल गया है. साथ ही वे स्वतंत्रता के बाद जन्मी इस शीर्ष पद पर पहुंचने वाली पहली नेता भी हैं. द्रौपदी मुर्मू देश की सबसे युवा राष्ट्रपति भी बनीं हैं. इससे पहले उन्होंने 2015 से 2021 तक झारखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में कार्य किया है. द्रौपदी मुर्मू को झारखंड राज्य की पहली महिला राज्यपाल बनने का गौरव भी प्राप्त है.

ओडिशा से प्रथम राष्ट्रपति बनीं

अब वे राष्ट्रपति बननी वाली केवल दूसरी महिला हैं. उनसे पहले 2007 में प्रतिभा देवीसिंह पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनी थीं. इसके अलावा द्रौपदी मुर्मू ओडिशा से भी प्रथम राष्ट्रपति बनी हैं. ओडिशा के मयूरभंज जिले से आने वाली द्रौपदी मुर्मू के राजनैतिक सफर की शुरूआत 1997 में हुई थी जब वे रायरंगपुर नगर पंचायत में पार्षद बनी थीं. द्रौपदी मुर्मू ओडिशा में बीडेपी और बीजू जनता दल गठबंधन सरकार के दौरान मंत्री भी रही थीं. द्रौपदी मुर्मू साल 2000 और 2004 में ओडिशा के रायरंगपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनी गई थीं.

उनके व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो उनका विवाह श्याम चरण मुर्मू से हुआ था. दोनों की तीन संतान हैं- दो बेटे और एक बेटी. देश की नई राष्ट्रपति का जीवन व्यक्तिगत त्रासदियों से भरा रहा है. उन्होंने अपने पति और दोनो बेटों को खो दिया है. उनकी बेटी इतिश्री का विवाह गणेश हेम्ब्रम से हुआ है. द्रौपदी मुर्मू ने राजनीति और समाज सेवा में लगभग दो दशक बिताए हैं. इसे लेकर बिहार के सभी नेताओं ने उन्हें बधाई दिया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!