Patna

Petrol Diesel Price:बिहार के इन शहरों में पेट्रोल डीजल हुआ महंगा,पटना,मुजफ्फरपुर समेत सभी शहरों में आज तेल का जाने दाम..

Bihar Petrol Diesel Price Today: बिहार में तेल कंपनियों शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया है। भागलपुर, गया आरा, मधेपुरा, मुंगेर जैसे कई शहरों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। हालांकि, राजधानी पटना, गया और मुजफ्फरपुर जैसे कुछ शहरों में तेल कंपनियों ने ग्राहकों को थोड़ी राहत दी है। यहां तेल के दाम में हल्की गिरावट आई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

भागलपुर में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत में 26 पैसे और डीजल में 24 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ। गया में भी पेट्रोल और डीजल 12 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया।

इसके अलावा बेगूसराय, आरा, खगड़िया, मधेपुरा, मुंगेर, सासाराम, समस्तीपुर, शिवहर और बेतिया में भी तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

वहीं, पटना में पेट्रोल और डीजल 5 पैसे प्रति लीटर की दर से सस्ता हो गया। मुजफ्फरपुर में पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को 21 पैसे प्रति लीटर की गिरावट हुई। पूर्णिया में भी तेल की कीमत 12 पैसे प्रति लीटर कम हो गई है।

इसके अलावा बक्सर, मोतिहारी, गोपालगंज, कटिहार, सहरसा, छपरा, सीवान और हाजीपुर में भी पेट्रोल और डीजल के दाम कम हुए हैं। वहीं, जहानाबाद, लखीसराय और शेखपुरा में तेल की कीमतें स्थिर हैं।

बिहार के अलग-अलग शहरों में 15 जुलाई 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर

अररिया 109.17 95.82
अरवल 107.94 94.69
औरंगाबाद 108.75 95.45
बांका 108.46 95.15
बेगूसराय 107.18 93.96
भागलपुर 108.28 94.99
भोजपुर 108.28 95.00
बक्सर 108.26 94.99
दरभंगा 107.82 94.56
पू. चंपारण 108.46 95.15
गया 108.31 95.04
गोपालगंज 108.52 95.23
जहानाबाद 107.80 94.56
जमुई 108.96 95.64
कैमूर 109.08 95.76
कटिहार 108.70 95.38
खगड़िया 107.65 94.40
किशनगंज 109.60 96.23
लखीसराय 108.88 95.57
मधेपुरा 108.19 94.91
मधुबनी 108.57 95.26
मुंगेर 109.00 95.66
मुजफ्फरपुर 107.98 94.70
नालंदा 107.70 94.47
नवादा 108.13 94.87
पटना 107.30 94.09
पूर्णिया 108.81 95.48
रोहतास 108.77 95.47
सहरसा 107.79 94.53
समस्तीपुर 107.45 94.21
सारण 107.66 94.43
सीवान 108.37 95.09
शेखपुरा 108.42 95.14
शिवहर 108.56 95.25
सीतामढ़ी 108.63 95.32
सुपौल 108.25 94.96
वैशाली 107.35 94.29
प. चंपारण 109.61 96.25

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!