Samastipur

समस्तीपुर:भागवत कथा महापुराण को ले निकली कलश शोभायात्रा ।

समस्तीपुर।सरायरंजन प्रखंड के भगवतपुर शोखा स्थान में होने वाले दस दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महापुराण को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 251 कुंवारी कन्याओं के साथ अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भागवत कथा स्थल से निकली (कलश शोभा यात्रा) गांव का भ्रमण करने के बाद भगवतपुर स्कूल के निकट स्थित तालाब पर पहुंची जहां सभी ने मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा।
इसके बाद सभी कलश लेकर भागवत कथा स्थल पर पहुंची जहां कलश स्थापित किया गया। मौके पर वृंदावन की कथा वाचिका साध्वी किशोरी मंगेश कथा सुनाएंगगी। कलश शोभायात्रा मे पंडित कृष्ण कुमार झा, आचार्य राजकिशोर भगत, उप प्रमुख संजीव कुमार ठाकुर, राजेश रंजन, संजीव कुमार भगत, नरेश भगत आदि शामिल थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!