VaishaliSamastipur

समस्तीपुर जक्शन पर बरौनी लखनऊ ट्रेन से शराब व कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार ।

समस्तीपुर।समस्तीपुर स्टेशन से शराब व पिस्टल के जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। ट्रेन में कारतूस व शराब के साथ एक युवक के यात्रा करने की सूचना पर जीआरपी ने छापेमारी की। समस्तीपुर जीआरपी इंस्पेक्टर अच्छे लाल सिंह यादव ने बताया कि गुप्त सूचना पर एएलटीएफ की विशेष टीम के द्वारा समस्तीपुर रेलवे स्टेशन गाड़ी संख्या 15203 बरौनी लखनऊ एक्सप्रेस के एस चार में छापेमारी की गयी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस दौरान मुजफ्फरपुर जिला के सुजावलपुर के भोला राय के 19 वर्षीय पुत्र भास्कर कुमार के पास से 12 बोतल विदेशी शराब और रिवाल्वर पिस्टल का 8 पीस जिंदा गोली एवं एक साधारण सेट मोबाइल बरामद किया गया।

जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल युवक अभी कुछ भी सही सही जानकारी नही दे रहा है। मुजफ्फरपुर पुलिस से भी युवक के बारे में जानकारी ली जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!