New To IndiaPatna

यात्रियों की सुविधा के लिए हावड़ा व गोरखपुर के बीच बरौनी होकर चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन..

बरौनी। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को लेकर बरौनी, झाझा, किउल, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर के रास्ते हावड़ा व गोरखपुर के बीच हावड़ा-गोरखपुर-हावड़ा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन कराने का निर्णय लिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 03021 हावड़ा-गोरखपुर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन हावड़ा से 7 जुलाई को 23.00 बजे खुलकर कर अगले दिन 17.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03022 गोरखपुर-हावड़ा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 8 जुलाई को 19.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 12.35 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

यह फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन अप व डाउन दिशा में बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, छपरा, सिवान, भटनी व देवरिया सदर स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 12 व साधारण श्रेणी के 02 कोच लगेंगे। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!