समस्तीपुर:मुक्तापुर जूट मिल में कामकाज ठप होने से जूट मिल के श्रमिक नाराज..
समस्तीपुर । मुक्तापुर जूट मिल में शुक्रवार से उत्पादन ठप होने से श्रमिक नाराज हो गए। तनाव के मद्देनजर पुलिस मिल परिसर में कैंप कर रही है। कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल ने श्रम अधीक्षक नेहा कुमारी से भेंटकर अविलंब मिल खुलवाने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया है। माकपा नेता भोला राय ने चेतावनी दी कि यदि अविलंब मिल नहीं खोला गया तो आंदोलन होगा। वहीं मजदूर यूनियन के अध्यक्ष नौशाद उर्फ दुलारे और महामंत्री अमरनाथ सिंह ने बताया कि प्रबंधन के कामकाज से नाराजगी है। प्रबंधन ने कर्मियों को हड़ताल के लिए बाध्य किया है। मजदूरों ने कहा कि पूर्व में आठ घंटे में कर्मी 110 बंडल सिलाई करते थे। प्रबंधन 160 बंडल की डिमांड कर रहा था। यह कैसे संभव है।
गौरतलब है कि मिल में 30 टन उत्पादन होता था, जो अभी 27 टन हो रहा है। इसमें कुल 1800 मजदूर हैं। मजदूर एवं प्रबंधन में सामंजस्य नहीं होने के कारण 6 जुलाई 2017 से 9 सितंबर 2020 तक में मिल में ताला लटका था। 10 सितंबर 2020 से इसे चालू किया गया। स्थापना दिवस पर श्रमिकों की समस्या पर हुई चर्चा
समस्तीपुर : भारतीय मजदूर संघ जिला कमेटी ने शनिवार को 68वां स्थापना दिवस लोहिया आश्रम प्रांगण में मनाया। अध्यक्षता मजदूर संघ समस्तीपुर मंडल के मंत्री शैलेंद्र कुमार सिंह ने की। इसमें स्थापना दिवस पर संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के समस्या पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। मजदूरों का न्यूनतम मजदूरी को महंगाई आधारित तय करने, न्यूनतम पेंशन निर्धारित करने, नए क्षेत्र के लिए रोजगार के नए अवसर बनाने हेतु सरकार से वार्ता करने, आशा, आंगनबाड़ी सेविका तथा अन्य मानदेय आधारित सेवाओं का स्थायीकरण करने, मजदूरों के शोषण पर रोक लगाने, पंचायत, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर श्रमिकों का पंजीकरण कर उसका लाभ दिलाना मुख्य बिदु रहा। मौके पर भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्या सुधा, जिला मंत्री उमेश राम, पूर्व मध्य रेल मजदूर संघ समस्तीपुर मंडल के मंडल मंत्री महेश कुमार, मो. प्रवेज सहित अन्य उपस्थित रहे।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
