Ajab Gajab NewsPatna

जयमाला के बाद दूल्हे ने रोकी शादी,स्टेज पर आई प्रेमिका की याद तो शादी से मुकरा,दुल्हन वालों ने बनाया बंधक..

बेतिया/मोतिहारी।मोतिहारी में एक दूल्हे ने जयमाला के स्टेज पर शादी से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर दुल्हन के घर वालों ने दूल्हे समेत उसके परिजनों को बंधक बना लिया। मामला जिले के गायत्री नगर का है। शुक्रवार को गई बारात अब तक वापस नहीं लौटी है। सभी का मोबाइल भी स्विच ऑफ है। लड़की पक्ष के ही किसी व्यक्ति ने दूल्हे के घर इसकी सूचना दी कि सभी को एक कमरे में बंद करके रखा गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दरअसल, बेतिया के योगापट्टी थाना के बेलनवा निवासी ब्रजकिशोर शुक्ला के छोटे बेटे सर्वेश शुक्ला की शादी 6 महीने पहले मोतिहारी के गायत्री नगर निवासी स्वर्गीय ओम पांडे की बेटी से तय हुई थी। शादी 10 जून को होनी थी। निर्धारित तिथि को बारात बेतिया के योगापट्टी से मोतिहारी पहुंच गई।

वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हुआ ही था कि जयमाला के बाद दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। इससे दुल्हन पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और दूल्हे के पिता चाचा रामाधार शुक्ला, नंदकिशोर शुक्ला, भाई रवि कांत शुक्ला, चचेरे भाई मनकेश्वर शुक्ला, मणि कांत शुक्ला, संजय कांत शुक्ला फूफा चंद्रमणि तिवारी, बहनोई बृजेश तिवारी सहित दर्जनों से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया। हालांकि, दूल्हा मौके से फरार बताया जा रहा है।

दबी जुबान चर्चा है कि लड़का का एक महिला से अवैध संबंध है। इस कारण उसने अंतिम समय में शादी करने से इनकार किया। यह आरोप लड़की के परिजनों ने भी लगाया है। हालांकि, इस संबंध में अभी लड़का पक्ष का बयान नहीं आया है।

स्टेज पर प्रेमिका की आई याद तो शादी से किया इनकार

गांव वालों और आसपास के लोगों का कहना है कि लड़के का एक शादीशुदा महिला से कथित तौर पर अफेयर है। पहले तो वह शादी के लिए राजी हो गया है, लेकिन अंत समय में वह उसको नहीं भूल सका। यही कारण है कि वह किसी से शादी नहीं कर रहा है।
दहेज के पैसे वापस करने की मांग

दुल्हन पक्ष का कहना है कि 12 लाख रुपए नकद दिया गया था। साथ ही तकरीबन 7 से 8 लाख रुपए शादी में खर्च हो गया है। सबकुछ खर्च होने के बाद शादी से इनकार कर दिया। ऐसे में जो भी खर्च लगा है वह पैसा लौटाए। बताया जा रहा है कि लड़के वाले पैसे के बदले लड़की के परिजनों को जमीन देने के लिए तैयार हैं। जिसकी रजिस्ट्री लड़की वालों के नाम से होगी। इसके बाद ही बंधक बने लोगों को छोड़ा जाएगा।

6 माह पहले हुई थी रिंग सेरेमनी

ऐसा नहीं कि पहले दूल्हे ने दुल्हन को नहीं देखा था। शादी से 6 माह पहले बेतिया स्थित काली बाग मंदिर में दोनों पक्षों के रिश्तेदारों के साथ लड़की और लड़के ने एक दूसरे को रिंग पहनाकर रिंग सेरेमनी के रस्म को पूरा किया था।

वहीं, इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष विजय राय ने बताया, ‘जानकारी मिली कि शादी के विवाद को लेकर दूल्हे पक्ष को बंधक बनाया गया हैं। इसके बाद पुलिस टीम गई थी। दोनों पक्ष ने कहा कि शादी टूटने का मामला है, इसे लेकर आपस में बैठकर मामले का समाधान कर रहे हैं। बंधक बनाने वाली कोई बात नहीं है। दोनों परिवार के 5-5 लोग बैठकर आपस में ही समझौता कर रहे हैं। उन लोगों का कहना था कि शादी नहीं करनी है। इसलिए हमलोग आपस में बैठकर ही मामले का निपटारा कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस वहां से वापस चली आई।’

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!