international

Japan Ex PM Shinzo Abe;जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन,भारत सरकार ने पद्म विभूषण से किया था सम्मानित…

Japan Ex PM Shinzo Abe dead :Japan Ex PM Shinzo Abe dead : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया है। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जापान के स्थानीय समयानुसार आबे की मौत शाम पांच बजकर तीन मिनट पर हुई। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन आबे मौत को मात नहीं दे सके। आबे की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। आबे को शुक्रवार सुबह नारा शहर में उस समय गोली मारी गई जब वह अपनी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे थे। हमलावर ने शॉट गन से आबे को पीछे से गोली मारी। उनके सीने में दो गली लगी। गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

आबे की मौत से दुनिया स्तब्ध
जख्मी हालत और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जापान के स्थानीय मीडिया में कहा गया कि गोली लगने के बाद आबे के शरीर में हरकत नहीं हो रही थी। हालांकि, कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गोली लगने के बाद वह चेतन अवस्था में थे। जापान के पूर्व पीएम की गोली मारने की खबर से पूरी दुनिया हैरान है।

हमलावर ने पीछे से मारी गोली

स्थानीय रिपोर्टों में कहा गया है कि हमलावर को हत्या एवं हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें शॉटगन से बायीं तरफ से पीछे से गोली मारी गई। एक महिला प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि भाषण देते समय आबे को गोली लगी। दूसरी गोली लगने के बाद वह नीचे गिर पड़े। गोली मारने के बाद हमलावर अपनी बंदूक छोड़कर वहां से भागने की कोशिश की जिसे पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। हमलावर को पकड़े जाने की तस्वीरें भी सामने आई हैं। हमलावर का नाम यामागामी बताया जा रहा है। उसकी उम्र 40 साल के आसपास है। हमलावर से पुलिस पूछताछ कर रही है।

भारत सरकार ने पद्म विभूषण से किया था सम्मानित

बता दें कि japan ex pm शिंजो आबे (Shinzo Abe) जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रह चुके हैं. 65 साल की उम्र में साल 2020 में शिंजो आबे ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. शिंजो आबे दो बार जापान के पीएम बने. 2006 में शिंजो आबे पहली बार पीएम बने. फिर शिंजो आबे 2012-2020 तक प्रधानमंत्री रहे. शिंजो आबे ने खराब स्वास्थ्य की वजह से इस्तीफा दिया था. भारत सरकार शिंजो आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित कर चुकी है.

(marketing)

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!