Indian RailwaysPatna

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर;20 जुलाई से शुरू होगा उदयपुर सिटी-पाटलिपुत्र हमसफर एक्सप्रेस का परिचालन..

पटना. बिहार में रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। उदयपुर सिटी और पाटलिपुत्र के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 19669 और 19670 उदयपुर सिटी-पाटलिपुत्र-उदयपुर सिटी हमसफर एक्सप्रेस का परिचालन फिर शुरू करने का फैसला किया गया है। ट्रेन उदयपुर सिटी से 20 जुलाई से और पाटलिपुत्र से 22 जुलाई से चलेगी। आपको बता दें कि यह साप्ताहिक ट्रेन है जिसके परिचालन बंद होने की वजह से काफी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 19669 उदयपुर सिटी-पाटलिपुत्र हमसफर एक्सप्रेस 20 जुलाई से हर बुधवार को उदयपुर सिटी से दोपहर 12.45 बजे खुलकर अगले दिन गुरुवार को रात आठ बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 19670 पाटलिपुत्र-उदयपुर सिटी हमसफर एक्सप्रेस 22 जुलाई से हर शुक्रवार को पाटलिपुत्र से रात 12 बजकर 15 मिनट पर खुलकर शनिवार को सुबह 7.35 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., वाराणसी, सुलतानपुर, लखनऊ, कानपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, अछनेरा, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, बून्दी, चन्देरिया एवं मावली जंक्शन पर रुकेगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!