Indian RailwaysPatna

Indian Railways:कांवरियों को विशेष तोहफा,सुल्‍तानगंज रेलवे स्‍टेशन पर कई ट्रेनों का ठहराव, देखिए पूरी लिस्‍ट..

Indian Railways IRCTC भागलपुर। श्रावणी मेला 2022 : विश्व प्रस्तुत श्रावणी मेला के शुरू होने के साथ ही गुरुवार से अंग एक्सप्रेस, साप्ताहिक भागलपुर-अजमेर, मालदा-आनंद विहार टर्मिनल, गया-कामख्या एक्सप्रेस सहित सुल्तानगंज स्टेशन पर इस रूट की सभी ट्रेनों का ठहराव होने लगा है। दोनों दिशाओं से ट्रेनें इस स्टेशन पर रुकने भी लगी है। वहीं, रक्सौल से भागलपुर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की चलने लगी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

यह ट्रेन रक्सौल और भागलपुर के बीच छौड़ादानो, बैरगनिया, सीतामढ़ी, रून्नीसैदपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, मनक_ा, किऊल, जमालपुर एवं सुलतानगंज स्टेशनों पर रूकेगी। 11 अगस्त तक यह ट्रेन हर रविवार, सोमवार, बुधवार, गुरुवार एवं शनिवार को चलेगी। यही नहीं चलाई जाने वाली चार जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का ठहराव बड़हिया स्टेशन पर होगा। दोनों दिशाओं में दो मिनट के लिए ठहराव दिया गया है। इसमें भागलपुर और रक्सौल के बीच गुरुवार से शुरू की गई श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन भी शामिल है। गाड़ी संख्या 05551 रक्सौल-भागलपुर स्पेशल 11.27 बजे बड़हिया पहुंचकर 11:29 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 05552 भागलपुर-रक्सौल स्पेशल शाम 7:52 बजे बड़हिया पहुंचेगी और 7:54 बजे रवाना होगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 05551 रक्सौल-भागलपुर स्पेशल ट्रेन का रून्नी सैदपुर स्टेशन पर आगमन एवं प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन रून्नी सैदपुर स्टेशन पर सुबह 8:08 बजे की जगह 7:53 बजे पहुंचेगी और 8:10 बजे के बजाय 7:55 बजे रवाना होगी।

दूसरी ओर भागलपुर-दानापुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी का कल्याणपुर रोड स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहराव जारी रहेगा। गुरुवार को इस संबंध में पूर्व रेलवे द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। प्रायोगिक रूप में इंटरसिटी का कल्याणपुर रोड स्टेशन पर दिया गया था और अब इसे अगले छह माह के लिए बढ़ा दिया गया है। भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी कल्याणपुर स्टेशन पर सुबह 6:15 बजे पहुंचेगी और एक मिनट के बाद 6:16 बजे रवाना होगी। वहीं, दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी रात 9:11 बजे पहुंचेगी और 9:12 बजे रवाना हो जाएगी।

16 जुलाई को अगरतला-देवघर एक्सप्रेस रहेगी रद, यात्रियों को होगी परेशानी

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के लुमडिंग मंडल में कई स्थानों पर चल रहे इंटरलाकिंग कार्य के कारण आगामी 16 जुलाई को अगरतला-देवघर एक्सप्रेस अगरतला से रद रहेगी। इसकी वजह से यह ट्रेन 18 तारीख को देवघर से नहीं चलेगी। इस ट्रेन के रद रहने से सावन में पूर्वोत्तर की तरफ से आने वाले कांवरिया सहित अन्य यात्रियों को परेशानी होगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!