Samastipur

दलसिंहसराय के बसढिया पंचायत में सड़क दुर्घटना में एक युवक की इलाज के दौरान हुई मौत ।

समस्तीपुर।दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढिया पंचायत के वार्ड 6 में एक तीन पहिया वाहन और बाइक में हुई टक्कर में बाइक सवार एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई.वही बाइक पर बैठा दूसरा युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है।मृतक युवक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के चाँद चोर पूर्वी वार्ड 4 निवासी विजय दास के पुत्र अजय कुमार (19) के रूप में हुई है।वही घायल दूसरे युवक की पहचान उसी गांव के विजय दास के पुत्र दीपक कुमार(25) के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बताया जाता है कि दोनों युवक बीती रात अपने घर से दलसिंहसराय आरहे थे तभी बसढिया पंचायत के वार्ड 6 में सामने से आरही एक तीन पहिया वाहन ने उसे धक्का मार दिया।जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया,जँहा इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह अजय की मौत हो गई।वही पुलिस आगे की कारवाई में जुटी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!