Samastipur

दलसिंहसराय में लगे जनता दरबार मे चार मामलों का हुआ निष्पादन ।

दलसिंहसराय, थाना परिसर में शनिवार को जमीन से संबंधित मामलों के निष्पादन को लेकर विशेष रूप से जनता दरबार का आयोजन अंचलाधिकारी राजीव रंजन व थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश के नेतृत्व में किया गया.जिसमें अलग अलग पंचायत से आये दस जमीनी विवाद से संबंधित मामलों में फरियादियों की समस्या सुनते हुए उनके कागजात आदि की जांच करते हुए चार मामले का निष्पादन किया गया एंव वही 6 मामलो में कोई पक्ष उपस्थित नही रहने के कारण सभी को अगली तिथि निर्धारित की गई. वही अंचल लिपिक व थाना को दोनो पक्षो को समय से नोटिस तामिला करने निर्देश दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जिससे जनता दरबार मे ज्यादा से ज्यादा सुनवाई हो और जमीन संबंधी मामले का निष्पादन हो सके.दूसरी ओर घटोह ओपी में थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार और राजस्व अधिकारी मो जमशेद के द्वारा सयुंक्त रूप से जनता दरबार का आयोजन कर दो मामलों को देखा गया.जिसमे एक मामले का निष्पादन कर दिया गया व वही एक मे अगली तिथि निर्धारित की गई.मौके पर सीआई शिवकांत झा,दरोगा कविता सिन्हा,थाना मैनेजर हरियोम सिंह, अंचल लिपिक राम कुमार कर्ण सहित सभी फरियादी उपस्थित थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!