Samastipur

दलसिंहसराय में बकरीद पर्व को लेकर डीएसपी के नेतृत्व में  निकाला गया फ्लैग मार्च ।

दलसिंहसराय,बकरीद पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और शांति व्यवस्था को लेकर शनिवार को एसडीओ प्रिंयका कुमार और डीएसपी दिनेश कुमार पांडये के नेतृत्व में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों फ्लैग मार्च निकाला गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शहर के थाना चौक से 32 नंबर गुमटी से लेकर मालगोदाम रोड, गुदरी रोड, आरबी कॉलेज रोड, एनएच 28, ढेपुरा सहित अन्य कई गांव में पुलिस गाड़ियों से फ्लैग मार्च निकाला जो पुनः थाना आकर समाप्त हो गयी.फ्लैग मार्च में बीडीओ प्रफुलचन्द्र प्रकाश, सीओ राजीव कुमार रंजन,ईओ शम्भू कुमार दास,थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश, दरोगा दिव्यजोति कुमारी के साथ साथ दर्जनों पुलिस बल शामिल थे(फ़ोटो:पिछला फ्लैग मार्च का)

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!