Samastipur

दलसिंहसराय के रमना दरगाह पर चादरपोशी कर लालू यादव की सेहतयाबी और लंबी उम्र के लिए मांगी दुआएं..

दलसिंहसराय।शहर के रामाश्रय नगर रमना मैदान स्थित बाबा हजरत लुकमान शाह रहमत उल्लाह अलेयह के दरगाह शरीफ पर ईद उल अजहा के मौके पर राजद मीडिया प्रभारी राज दीपक ने चादरपोशी करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सेहतयाबी और लंबी उम्र के लिए दुआएं मांगी। साथ ही जल्द से जल्द स्वस्थ होकर हमसबो के बीच आने की कामना की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वहीं इस मौके पर काफी संख्या में हिन्दू मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने भी मजार पर चादरपोशी की एवं दुआएं मांगी। हिन्दू-मुस्लिम एकता का संदेश देने के साथ-साथ यह पर्व शान्ति-सदभाव एवं आपसी भाईचारे का भी प्रतीक है। बताते चले की राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। उनकी तबियत पहले से काफी बेहतर हो रही है।

 

इधर उनके सेहतमंद होने के लिए प्रार्थना और दुआओं का सिलसिला जारी है। कहीं ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है तो कहीं उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआओं में हाथ उठ रहे हैं। सभी की प्रार्थना है कि लालू प्रसाद जल्द स्वस्थ हो जाएं। राजद के मीडिया प्रभारी राज दीपक ने कहा कि ईश्वर से वे प्रार्थना कर रहे हैं कि जल्द उनके नेता को स्वस्थ करें, वे गरीबों के मसीहा हैं।
मीडिया प्रभारी राज दीपक के साथ दरगाह पर राजद के प्रदेश सचिव नंद किशोर महतो, पूर्व उपमुख्य पार्षद चंदन प्रसाद आदि ने भी मजार पे मत्था टेक कर दुआएं मांगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!