PoliticsPatna

चिराग पासवान ने खुद बताया,वो एनडीए का हिस्सा हैं या नहीं,राजग की बैठक से पहले दिल्ली में दिया बयान..

पटना : राष्ट्रपति पद के चुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की हुई बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। मीटिंग में राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू भी पहुंची। इसमें लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान भी शामिल हुए। इस दौरान ये अटकलें लगाई जाने लगीं कि उनका एनडीए के साथ संबंध मधुर हो गया है। चिराग ने मीडिया से बात करते हुए सभी तरह की चर्चाओं पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी के लिए राजग की बैठक में शामिल हुआ। क्योंकि द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर रहा हूं। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं एनडीए का हिस्सा हूं। बता दें कि चिराग पहले ही राष्ट्रपति पद की राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा कर चुके हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दिल्ली में हुई बैठक में शामिल होने के लिए रविवार को लोजपा नेता चिराग पासवान भी संसद भवन पहुंचे। इस बैठक में मुर्मू को समर्थन करने वाले सांसद मौजूद थे। चिराग पर नजर इस लिए थी क्योंकि एनडीए उम्मीदवार द्रौपद मुर्मू के समर्थन के लिए राजनाथ सिंह ने चिराग पासवान से हाल ही में फोन पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चिराग से एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का आग्रह किया था। चिराग मुर्मू को समर्थन दे रहे हैं।

पारस ने जगदीप धनकड़ का समर्थन देने की घोषणा की

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष एवं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने भाजपा की ओर से राजग के घोषित उपराष्ट्रपति उम्मीदवार जगदीप धनकड़ को समर्थन देने की घोषणा की है। पारस ने धनकड़ को उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जगदीप धनकड़ उपराष्ट्रपति पद के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार हैं। पार्टी के प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने इसकी जानकारी दी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!