Weather UpdatePatna

Bihar Weather Update;बिहार में मानसून की चाल बदली,बारिश के लिए अभी करना होगा इंतजार;जाने अपने शहर का मौसम का हाल..

Bihar Weather Update पटना। Bihar Weather Update: बिहार में वर्षा में कमी के कारण अधिकतम तापमान में भी वृद्धि हो गई है। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैैं। अभी मानसून की ट्रफ लाइन राज्य के किसी भी हिस्से से नहीं गुजर रही है। इस वजह से प्रदेश में भारी वर्षा की गतिविधियों में कमी आई है। मौसम विज्ञानी की मानें तो अगले सप्ताह तक कुछ ऐसी ही स्थिति प्रदेश में बनी रहेगी। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी, हल्की वर्षा, बिजली चमकने व वज्रपात की संभावना है। प्रदेश में झमाझम वर्षा के लिए लोगों को इंतजार करना होगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

रविवार को पटना व इसके आसपास क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे जबकि प्रदेश के 10 जिलों के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज व पूर्णिया के एक या दो जगहों पर मेघ गर्जन के साथ वर्षा का पूर्वानुमान है। शनिवार को 38.3 डिग्री सेल्सियस के साथ वैशाली प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा जबकि सामान्य से चार डिग्री की वृद्धि के साथ राजधानी का तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार के इन जिलों में हुई वर्षा

किशनगंज के गलगलिया में 20.4 मिमी, शिवहर के पिपराही में 11.6, सुपौल के भीमनगर में 11.4, सुपौल के बीरपुर व सीतामढ़ी के सोनबरसा में 9.0, सीतामढ़ी के सुरसंड में 8.2, बांका के कटोरिया में 7.2, पश्चिमी चंपारण के गौनाहा में 4.6, किशनगंज के ठाकुरगंज में 3.4, पश्चिमी चंपारण के त्रिवेणी में 3.0, अररिया के सिकटी में 2.6, बांका में 1.8 जुमई के सोनो में 1.4 एवं झाझा में 1.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर          तापमान
औरंगाबाद      37.8
रोहतास         38.2
गया            37.2
पटना           37.0
नवादा          36.1
जुमई            36.8
बांका            35.7
वैशाली          38.3
मुजफ्फरपुर       35.0
पूर्णिया            36.6
कटिहार           36.9
सबौर             37.0
भागलपुर         37.5
(अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!