Patna

अगले चार दिनों तक झमाझम बारिश की संभावना,फसलों के लिए अमृत बनी बूंदें..

मधेपुरा : जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में शनिवार दोपहर हुई झमाझम बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है। बारिश के कारण जहां गर्मी से निजात मिली वहीं सुख रहे धान की फसल को भी जीवनदान मिल गया। बारिश होने से किसानों में खुशी का माहौल है। बारिश होने से धान की फसल व बिचड़े सहित खरीफ की अन्य फसलों को संजीवनी मिल गई है। किसान बाकी बचे खेतों में धानरोपनी में लग गए हैं। वहीं धान की फसल को पानी मिलने के बाद किसान खेतों में यूरिया का छिड़काव करते भी देखे गए। बारिश होने के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री से अधिक रिकार्ड किया गया था। बता दें कि जिले में पिछले तीन सप्ताह से भारी बारिश नही होने से धान की फसल व बिचड़े सूखने लगे थे। बारिश नही होने से जिले में सूखे का संकट खड़ा हो गया था। आम आदमी उमस भरी गर्मी से परेशान था तो किसान धान की फसल व बिचड़े को बचाने की चिंता में डूबे हुए थे। आसमान में बादल छाए रहे तथा मेघ गर्जन के बीच बारिश जारी रही।

बारिश से लहलहा उठेंगी फसलें, भू-जलस्तर में होगा सुधार

शनिवार की दोपहर बाद हुई बारिश से सभी फसलों को काफी लाभ हुआ है। खासकर रोपी गई धान की फसल के साथ तैयार बिचड़े में सीधे पानी जाने से लहलहा उठी हैं। अगर पूर्वानुमान सही निकला तो धान समेत हर तरह की फसलों को नया जीवन मिलने के साथ ही भू-जलस्तर में भी सुधार आएगा। किसान धान की रोपाई कर रहे है। सब्जियों की पैदावार भी बढ़ेगी।

अगले चार दिनों तक रिमझिम बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र , अगवानपुर, सहरसा के मौसम विज्ञानी अशोक कुमार पंडित की माने तो अगले चार दिनों तक मौसम विभाग ने बारिश की संभावना है। चार दिनों तक रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होने की संभावना जताई गई है। 48 से 72 घंटे तक मानसूनी रेखा के क्षेत्र में रहने के कारण हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके साथ ही मानसून के सक्रिय रहने की बात कही गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!