Patna

Bihar Weather:-बिहार में लगातार मजबूत हो रहा मानसून, 38 जिलों में 72 घंटों तक भारी बारिश का अलर्ट..

Bihar Weather Update:पटना, Bihar Weather Update: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून के लगातार मजबूत होने के कारण भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून का असर अभी और गहराएगा तथा राज्‍य के अन्‍य भागों में भी बारिश होगी। बिहार में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। इस बीच बुधवार को चार जिलों में पांच लोगों से वज्रपात से मौत हो गई। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के स्‍वजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का आदेश दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

38 जिलों में वर्षा, बिजली चमकने एवं वज्रपात को लेकर अलर्ट

पटना समेत पूरे प्रदेश में झमाझम वर्षा हो रही है। बुधवार की देर रात से प्रदेश के सभी जिलों में वर्षा की गतिविधियां बनी हुई हैं। पटना में बीते 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 126.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई, वहीं प्रदेश के पश्चिमी चंपारण में अति भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की चेतावनी दी है। जबकि, प्रदेश के पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान जिलों में भारी वर्षा, मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के 38 जिलों में वर्षा, बिजली चमकने एवं वज्रपात को लेकर 72 घंटों का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार प्रदेश में चक्रवाती हवा का प्रभाव राजस्थान से बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। इसकी वजह से प्रदेश के सभी जिलों में मध्यम व भारी स्तर के वर्षा का पूर्वानुमान है।

सामान्य से छह डिग्री नीचे आया पटना का तापमान

प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून की गतिविधियों में वृद्धि होने के साथ तापमान में गिरावट आई है। पटना में अधिकतम तापमान में सामान्य से छह डिग्री की गिरावट के साथ 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं प्रदेश के अधिकतर जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

प्रदेश से होकर गुजर रही ट्रफ-रेखा

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में पूर्व और दक्षिण पूर्व हवा का प्रभाव बना है। साथ ही साथ एक ट्रफ-रेखा पूर्व से पश्चिम पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल होते हुए ओडिशा और बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही है। इनके प्रभाव में प्रदेश के उत्तरी भाग में खास तौर पर मध्यम स्तर के वर्षा का पूर्वानुमान है। बुधवार की देर रात प्रदेश के सभी जिलों में हो रही झमाझम वर्षा के कारण पटना में सर्वाधिक वर्षा 126.5 मिमी दर्ज किया गया।

बुधवार को चार जिलों में वज्रपात से पांच की मौत

बुधवार को राज्‍य के चार जिलों में वज्रपात से पांच लोगों की मौत हो गई। वज्रपात से मरने वालों में भोजपुर में दो तथा औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपया का मुआवजा देने का निर्देश दिया है। साथ ही लोगों से खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतने की अपील भी की है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!