Samastipur

समस्तीपुर में गरजे चिराज कहा ,भ्रष्टाचार,अपराध और अफसरशाही से त्रस्त है बिहार की जनता..

समस्तीपुर । बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार पराकाष्ठा पर है। प्रतिदिन लूट, अपहरण, हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाएं आम हो गई है। आज की जनता पुलिस और अफसरशाही से त्रस्त है। पटोरी में उक्त बातें लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। कहा कि बिहार को विकसित राज्य बनाने में यदि उन्हें अपने प्राणों की भी आहुति भी देनी पड़े तो वे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि दलित- वंचित और समाज की बड़ी संख्या मुख्यधारा से अलग है, जिन्हें हम मुख्य धारा से जोड़ेंगे और अपने पिता के सपने को साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार फ‌र्स्ट बिहारी फ‌र्स्ट की मूल अवधारणा को सफल बनाएंगे ताकि बिहार अपनी पुरानी शान और स्वाभिमान को प्राप्त कर सके। बिहार की वर्तमान सरकार पर कुठाराघात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि मजदूर, छात्र, बीमार तथा प्रतिभाओं का पलायन बिहार से लगातार जारी है। दूसरे प्रदेश में यहां के लोग जाकर लाठियां खाते हैं। यहां के छात्र बाहर के कॉलेज में यह बताने में शर्म महसूस करते हैं कि हम बिहार से आए हैं। हम बिहार की खोई हुई शान को वापस दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने 17 वर्षों में अपना सपना पूरा नहीं कर सके तो आम लोगों का सपना कैसे साकार कर सकेंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

चुनाव से पूर्व नीतीश कुमार ने घोषणा की थी कि 19 लाख रोजगार देंगे कितु अभी तक कितने लोगों को रोजगार दिया, कोई हिसाब नहीं है उनके पास। उन्होंने कहा कि बीते 15 साल में बिहार की जनता के साथ छलावा किया गया है। इसका जवाब नीतीश कुमार मुखिया होने के नाते दें। यहां के नौजवान हजारों की संख्या में उनसे हिसाब पूछेंगे। प्रदेश संगठन मंत्री रविद्र सिंह की अध्यक्षता तथा जिला अध्यक्ष अनुपम सिंह के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रदेश महासचिव अभय सिंह, राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज कैफी, प्रांतीय नेता संजय पासवान, पूर्व विधायक अच्युतानंद सिंह, राजेश रौशन, विश्वबंधु राय, राजकिशोर हजारी, राजकुमार गुप्ता, राम वकील पासवान, आनंद कुमार बुलगानीन, अभय कुमार पप्पू सहित काफी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक अजय कुमार बुलगानीन अपने समर्थकों के साथ लोजपा का झंडा संभाल लिया। इस अवसर पर रोड शो निकाला गया तथा चिराग पासवान ने अपने समर्थकों के साथ जाकर यादवों की राष्ट्रीय तीर्थ स्थली स्वामी निरंजन स्थान में माथा टेका और आशीर्वाद लिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!