Ajab Gajab NewsPatna

Doctor:- बिहार के पांच रुपये में इलाज करने वाले डाक्टर साहब, कई सालों से कर रहे लोगों की सेवा..

Doctors Day 2022 , भागलपुर: Doctors Day 2022 के अवसर ऐसे चिकित्सकों की चर्चा जरूर की जानी चाहिए, जो गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए मसीहा हैं। ऐसे ही एक डॉक्टर साहब भागलपुर में हैं, जो कम पैसे में न सिर्फ इलाज करते हैं बल्कि हरसंभव मदद भी करते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं इशाकचक मोहल्ले में रहने वाले 67 वर्षीय डॉ. अवधेश कुमार झा की। भागलपुर में गांधी जी के नाम से प्रसिद्ध डॉ. झा पिछले 35 वर्षों से गरीब मरीजों की सेवा कर रहे हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शहर में एमबीबीएस चिकित्सकों की फीस जहां कम से कम दो सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये हैं। वहीं डॉ. झा मरीजों से फीस के रूप में केवल पांच रुपये लेते हैं। कई मरीजों से तो वह भी फीस नहीं लेते हैं। डॉ. झा कहते हैं कि वे एमबीबीएस डिग्री होल्डर नहीं हैं हां, वो आरएमपी हैं। डॉ. हरिनारायण सिंह जो अभी बेगूसराय में सिविल सर्जन हैं। उनके साथ 10 वर्ष रहकर डॉ. झा ने बीमारियों के बारे में जानकारी ली और मरीजों का इलाज करने लगे। वे पिछले 30 वर्षों से मरीजों का इलाज कर रहे हैं। वह प्रतिदिन तकरीबन एक सौ मरीजों का इलाज करते हैं। उनके पुत्र सुमन भी पिता का हाथ बंटाते हैं, वह भी इसी पेशे में योगदान देना चाहते हैं।

ईमानदारी की एक रोटी ही जीवन का सार

उनके क्लीनिक में हर रोज मरीजों की भीड़ लगती है।  डॉ. झा ने बताया कि उन्हें ईमानदारी की रोटी भाती है। 1986 से 1988 तक उन्होंने वकालत की लेकिन उन्हें वह पेशा इसलिए पसंद नहीं आया क्योंकि उसमें ईमानदारी से कुछ भी नहीं होने वाला था। इसलिए उन्होंने वकालत छोड़ दी। उन्होंने बताया कि श्यामा नारायण लाहिड़ी से उन्होंने दीक्षा ली है। उनके ईस्ट गुरु हैं। उनके सानिध्य की वजह से ही डॉ. झा को गरीबों की सेवा करने की प्रेरणा मिली। उन्होंने ही यह सिखाया कि सेवा ही धर्म है। डॉ. झा के पास एमआर भी आते हैं, अपनी कंपनी की दवा के प्रचार करने के लिए। उनसे जो नमूने के तौर पर दवाएं मिलती हैं, उसे वे निर्धन मरीजों को दे देते हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!