Patna

बिहार के आकाश को एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने फोन कर बोलीं- Miss YOU,जानिये कौन है आकाश…

भागलपुर। टीवी रियलिटी शो ‘हुनरबाज – देश की शान’ के विजेता भागलपुर के आकाश सिंह अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। आकाश भागलपुर के रहने वाले हैं। उन्‍होंने हुनरबाज 2022 ट्रॉफी अपने नाम की है। आकाश ने गोल्डन ट्रॉफी और 15 लाख रुपए पुरस्कार जीता। इस रियल्टी शो के दौरान आकाश सिंह सभी पर छाए रहे। खासकर आकाश ने शो की जज अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को काफी प्रभावित किया। आकाश के अद्भुत प्रदर्शन को देखकर कई बार परिणीति की आंखों में आंसू छलक आए थे। आकाश का संघर्षपूर्ण जीवन से वे काफी प्रभावित हुईं थीं। इसकी झलक शो के दौरान कई बार देखने को मिली। अब परिणीति चोपड़ा और आकाश के बीच एक अनोखा रिश्ता बन गया है। परिणीति आकाश को फोन भी करती हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

आकाश सिंह बताते हैं कि शो के सभी जज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, फिल्म निदेशक करण जौहर का उन्‍हें काफी प्‍यार मिला। सभी ने उनके प्रदर्शन को काफी सराहा। देशवासियों ने भी पहचान दिया। इस कारण वे विजेेता बने। उन्‍होंने कहा कि शो के दौरान कई बार परिणीति चोपड़ा ने उनका हौसला बढ़ाया। वे उन्‍हें अपना भाई मानती हैं। उनके बताए हुए मंत्र के कारण ही वे विजयी हुए। आकाश ने बताया कि वो भी परिणीति को बहन कहते हैं। भाई-बहन का ये रिश्ता उस दीवार को मिटा रहा है, जो लोगों के मन में खिंची हुई है। जमीन के आकाश और सितारों के शहर की परिणीति के इस रिश्ते की चर्चा अब भागलपुर में होने लगी है।

आज जब शो समाप्‍त हो गया है। आज भी परिणीति चोपड़ा आकाश को फोन करतीं हैं। उनका हाल-चाल जानतीं हैं। आगे की प्‍लानिंग के बारे में पूछतीं हैं। शो के दौरान हुए साथ को वे याद करतीं हैं। वे कहतीं हैं-आकाश मैं तुम्‍हें भूली नहीं हूं, जब भी जरुरत हो मुझसे बेझिझक कह देना भाई… यू आर रॉकस्टार, मिस यू। यहां बता दें कि आकाश अभी मुंबई में ही हैं। वे लगातार कई शो कर रहे हैं। बिहार के भागलपुर जिले के छोटे से गांव जमसी का यह बालक सभी के लिए प्रेरणादायी बन गया है।

जब अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने आकाश को लगाया था गल

शो के दौरान आकाश की कहानी सुनकर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा काफी भावुक हो गईं थी। उनके आंसू बहने लगे। प्रदर्शन देखकर वे कापी रोमांचित थीं। इसके बाद उन्‍होंने आकाश सिंह को गले लगा लिया था। करण जौहर ने कहा- इससे पहले ऐसा प्रदर्शन मैंने नहीं देखा था। मिथुन चक्रवर्ती का भी गला रूंध गया। होस्‍ट भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने भी उनकी खूब प्रशंसा की थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!