Ajab Gajab NewsPatna

सावन में मेंढक बना दूल्हा,मेंढकी दुल्हन,विधि-विधान से हुई अनोखी शादी..

Amazing Wedding सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा)। मेंढक बना दूल्हा और मेंढकी दुल्हन… हां ये बात सोलह आने सच है और लोगों ने पूरे विधि-विधान और रीति रिवाज से दोनों की शादी करा दी। परंपरा मुताबिक हुई इस अनोखी शादी की चर्चा अब इंटरनेट मीडिया पर भी सुर्खियां बटोर रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वाकया बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भोराहा गांव से बुधवार को सामने आया। यहां ग्रामीणों ने एक अनोखी शादी करायी। पूरे वैदिक मंत्रोचारण के साथ शादी की रस्म निभाई गईं। इस शादी को जिसने भी देखा वो हतप्रभ था। क्योंकि यहां पर दूल्हा बना था मेंढक और दुल्हन बनी थी मेंढकी। दोनों की शादी वैदिक मंत्रोचारण के बीच कराई गयी। महिलाओं ने गीत-संगीत गा कर मेंढक और मेंढकी की शादी कराई।

दरअसल वर्षा नहीं होने से हाहाकार मची हुई है। लोग परेशान हैं किसान बेहाल हैं और अब सब भगवान की शरण में चले गये हैं। किसी तरह से इंद्र देवता की मेहरबानी हो जाए, जिससे बारिश हो और लोगों को राहत मिले। इसलिए लोगों ने अब टोटकों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। बुधवार को भोराहा गांव स्थित भोला बाबा के मंदिर में मेंढक और मेंढकी की शादी करवायी गयी।

मौके पर मौजूद निर्दोष यादव ने कहा भगवान इंद्र को खुश करने के लिए आज मेंढक और मेंढकी की शादी करवा कर उत्सव मना रहे हैं। इस टोटके से बारिश होती रही है और ग्रामीणों को उम्मीद है कि आज के बाद जल्द ही जोरदार बारिश होगी।

‘वर्षा नहीं होने से हाहाकार मचा हुआ है। एक तरफ गर्मी और उमस ने लोगों को व्याकुल कर दिया है। वहीं किसानों के खेत में लगी धान की फसल भी बर्बाद हो रही है। गर्मी एवं धान की फसल बर्बाद होने से त्रस्त किसान अब बारिश कराने के लिए तरह-तरह के टोटके कर इंद्र देवता को मनाने का जतन कर रहे हैं।’- स्थानीय समाजसेवी

लोगों ने कहा कि मेढ़क और मेढ़की की शादी कराने के बाद वर्षा होती है। शादी के दौरान काफी संख्‍या में लोग वहां जुटे थे। लोग कह रहे थे कि मेढ़क ने मेढ़की को दिल दे दिया था, इसलिए हम शादी करवा देते हैं। प्रेम की हमेशा जीत होती है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!