Ajab Gajab NewsPatna

Amazing Marriage;रिश्ता हुआ तय परन्तु 4 महीने का इंतजार नहीं कर सका मंगेतर:बिना बाराती ही पहुँच गया लड़की के घर,फिर…

Amazing Marriage in Bihar जमुई: शादी का रिश्ता तय होने के बाद मंगेतर और लड़की के बीच फोन पर बातें होना परिवार वालों के अरमान पर पानी फेर गया। धूमधाम से बेटे की शादी करने की इच्छा दिल में ही दब कर रह गई। बारात ले जाने का ख्वाब बुन रहे लड़के के घरवालों के सारे अरमान धुल गए। दरअसल, लड़के को अपने होने वाली पत्नी से इश्क ही ऐसा हो गया कि उसने अनोखा कदम उठा लिया। आशिकी परवान चढ़ी तो लड़का लड़की के घर जा पहुंचा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मामला, नगर परिषद क्षेत्र के नारडीह निवासी शंभू ठाकुर के पुत्र विकास कुमार की शादी  से जुड़ा है। उसकी शादी सिकंदरा प्रखंड के जखड़ा गांव निवासी केदार ठाकुर की पुत्री ज्योति कुमारी से शादी तय हुई थी और चार महीने बाद दोनों की शादी होने वाली थी। हालांकि, रिश्ता तय होने के बाद लड़का और लड़की के बीच फोन पर बातें भी होने लगी। इस दौरान फोन पर ही दोनो की नजदीकियां बढ़ गई और एक दूसरे के लिए बेचैन होने लगे।Amazing Marriage in Bihar-

-लड़की के घर पहुंचा लड़का, शादी के लिए करने लगा जिद, कहा- बालिग हूं, आज ही करूंगा शादी
-नहीं पहुंचे लड़के के स्वजन, पंचायत ने करा दी दोनों की शादी,
-फोन पर दोनों की बढ़ गई थी नजदीकियां, टूट गई सारे रश्मों की बंधन
-चार माह बाद स्वजन ने दोनो की तय की थी शादी
शादी में काफी समय बचा था इसलिए दोनो के बीच दूरी सहन नहीं हुआ और इंतजार की आस टूट गई। फिर क्या था विकास ने परिवार वालों के अरमानों को कुचलते हुए ज्योति के घर आ गया और शादी करने की जिद्द करने लगा। लड़की की मां व अन्य रिश्तेदार शादी करने से राजी नहीं हो रहे थे, तो लड़का दो दिनों तक शादी की जिद पर लड़की के घर में ही अड़ा रहा।

विकास ने कहा, अभी शादी नहीं हुई तो दे देंगे जान

जब लड़की के रिश्तेदार तय समय पर चार माह बाद शादी करने की बात कही तो विकास ने कहा कि वो बालिग हैं और हर हाल में इसी लड़की से अभी शादी करेगा, नहीं तो अपनी जान दे देगा। इस हाई वोल्टेज ड्रामा की खबर बिजली की तरह पूरे गांव व पंचायत में फ़ैल गई, तब लाचार होकर लड़की की मां ने शादी के लिए हामी भर दी और इसकी जानकारी लड़के के माता-पिता को दी गई। लेकिन लड़के के कोई भी रिश्तेदार नहीं पहुंचे और लड़के की जिद्द को देख कैयार पंचायत के मुखिया ललन सिंह और वार्ड सदस्य मोहम्मद मकसूद खान समेत अन्य गणमान्य लोगों द्वारा शनिवार को दोनो की शादी करा दी गई और पूरा पंचायत इस शादी का गवाह बन गया।

(Amazing Marriage in Bihar)

पंचायत के सामने विकास ने ज्योति के माथे पर सिंदूर डाला और वरमाला के साथ शादी संपन्न हुई। इस मौके पर प्रोफेसर फखरूद्दीन खान, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद शमीम उद्दीन ख़ान, मोहम्मद महताब ख़ान, दयानंद यादव, धनराज पासवान, लक्ष्मी ठाकुर, रंजन ठाकुर, संजय ठाकुर समेत सैकड़ों कि तादाद में महिला पुरुष मौजूद थे। सोर्स-जागरण।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!