Patna

पटना एयरपोर्ट पर मची अफरातफरी;इंडिगो विमान में बम की सूचना पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता..

पटना. पटना से दिल्ली जानेवाली इंडिगो 6e2126 की फ्लाइट में बम मिलने की सूचना के बाद तुरंत प्लेन को खाली कराया गया. मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है और वह जांच कर रही है. लेकिन अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की सूचना नहीं है. यह जानकारी पटना के पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने दी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दरअसल, इंडिगो की विमान संख्या 6e2126 देर शाम 8 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली थी. विमान में कुल 134 यात्री सवार थे. विमान के उड़ान भरने से कुछ देर पहले ही विमान में चढ़े एक युवक ने कहा कि उसके पास बम है. यह सुनते ही प्लेन यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहौल हो गया. एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा की टीम और सीआईएसएफ की टीम ने तत्काल ही सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया और पटना एयरपोर्ट पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया.

बम निरोधक दस्ते ने पटना एयरपोर्ट की सघनता से जांच की. साथ ही साथ पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों के सामान की भी जांच की गई. विमान में सवार जितने भी यात्री थे उन सबके सामानों की जांच की गई. बम निरोधक दस्ते ने विमान की भी जांच की. फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की खबर नहीं है. जिस युवक ने कहा था कि उसने पास बम है, उसे सुरक्षा की दृष्टि से पकड़कर रखा गया है. प्लेन से यात्रियों को उतारकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है. पटना एयरपोर्ट पर पटना पुलिस के वरीय अधिकारियों की टीम भी पहुंच गई है और पूरे एयरपोर्ट की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पटना एयरपोर्ट पर विमान की जांच की जा रही है. पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कहा कि सघन जांच के बाद ही विमान करेगा टेक ऑफ करेगा.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!