Bhagalpur

Weather: कल से पांच दिनों तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी,मानसून का दिखने का असर।

भागलपुर। अधिकतम तापमान 37, न्यूनतम तापमान 25, आद्रता 80 प्रतिशत, हवा की गति 5 किलोमीटर प्रति घंटा पूर्वा। भागलपुर और आसपास में अगले पांच दिनों तक जहां-तहां हल्की बारिश होने के आसार हैं, लेकिन उमस भी बनी रहेगी। बादल छाए रहेंगे, जिससे धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी। हवा की औसत गति 10 से 15 किलो मीटर प्रति घंटा रह सकती है। अचानक आसमान में काले बादल छा जाएंगे और बारिश होने लगेगी। भागलपुर में अभी बहुत गर्मी नहीं है। बीच-बीच में हल्‍की बारिश के कारण लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बारिश से धान की बोआई करने की जगी उम्मीद

मानसून से पहले रूक-रूक कर हो रही बारिश से मौसम काफी अच्छा हो गया है। यह बारिश किसानों के लिए धान की सीधी बोआई करने के लिए काफी लाभकारी होगा। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

बिहार में पिछले दो दिनों से रूक-रूक कर हल्की बारिश हुई। मानसून पूर्व यह बारिश किसानों के लिए काफी लाभकारी होगा। वैसे किसान जो धान की सीधी बोआई करना चाहते हैं, उसके खेतों में नमी होने से किसान अपनी खेत की जुताई कर धान की सीधी बोआई कर सकते हैं। बुधवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा। इससे दिन में धूप निकलने के बाद लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। इससे दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।

कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम विज्ञानी जुबुली साहू ने बताया कि मंगलवार को जिले में औसत आठ एममए बारिश हुई। इसमें सबसे अधिक कटोरिया प्रखंड में 31.2 एममए और सबसे कम चांदन में 1.2 एममए बारिश हुई। तीन से चार जून को बारिश हो सकती है। इसके साथ ही जब दिन में धूप निकलने के बाद दोपहर में आसमान में बादल छाने के बाद भी बारिश नहीं होती है। ऐसे स्थिति में गर्मी बढ़़ जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!