CareerNew To India

UPSC Result: उम्र 22 साल, पहला प्रयास..बिना कोचिंग के खंडवा के कार्तिकेय ने यूं क्रैक किया यूपीएसएसी ।

मध्य प्रदेश में खंडवा के कार्तिकेय ने यूपीएससी परीक्षा में पूरे देश भर में 35वां रैंक हासिल कर सभी का नाम रोशन किया है. महज 22 वर्ष की उम्र में पहले ही प्रयास में उन्होंने यह कामयाबी हासिल की. महत्वपूर्ण बात यह है कि उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि किसी प्रशासनिक अधिकारी की नहीं है. सिर्फ खुद की मेहनत के दम पर बिना किसी कोचिंग के उन्होंने यह मुकाम हासिल की.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कार्तिकेय की इस अहम सफलता ने पूरे खंडवा को नए उत्साह और उम्मीद से भर दिया है. उसने इस धारणा को तोड़ा है कि एक छोटे शहर में रहकर भी ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है. खंडवा से पिछले चार दशकों में यूपीएससी परीक्षा में चयनित होने वाले वह पहले युवा हैं. एक सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार के कार्तिकेय ने कक्षा दसवीं में ही यूपीएससी का सपना देखा था. इस ड्रीम को पूरा करने के लिए उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा से बेहतर विकल्प और कुछ नहीं दिखा.

खंडवा के सेंट पायस स्कूल से दसवीं के बाद पुट्टपर्थी के श्री सत्य साईं से हायर सेकंडरी और उसके बाद दिल्ली के सेंट स्टीफन्स कॉलेज से साइंस में ग्रेजुएशन किया. इसके बाद लॉकडाउन के दौरान उन्होंने खंडवा में अपने घर से ही यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की. उन्होंने इंटरनेट से जुड़कर बाहरी दुनिया से स्वयं को जोड़ा. संघर्ष के बाद सफलता हासिल करने वाले लोगों के इंटरव्यू देखे. उनके बारे में पढ़ा. उसके बाद उन्होंने अपनी ऐसी रणनीति बनाई कि पहले ही प्रयास में शिखर को छू लिया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!