Ajab Gajab NewsPatnaVaishali

Unique Love Story:- फ्रांस की लड़की को बिहार के लड़के से हुआ प्यार, दोनों ने किया शादी,अब हो रहा खूब चर्चा ।

Unique Love Story , गया। इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। लेकिन तमाम शादियों के बीच बिहार में हुई एक शादी की खूब चर्चा हो रही है। फ्रांस की रहने वाली एक लड़की को बिहार आने के बाद यहां के लड़के से प्यार हो गया। दोनों के बीच रिश्ते इतने गहरे हो गए कि जीवन भर साथ रहने का फैसला कर लिया।  विदेश के फैसले को प्रेमी-प्रेमिकाओं ने अपने प्यार से पाट दिया और शादी कर एक डोर में बंध गए। बिहार के बोधगया में हुई यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के मुताबिक फ्रांस की रहने वाली एक लड़की लगभग तीन साल पहले बिहार के बोधगया घुमने आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात रोहित नाम के टूरिस्ट गाइड से हुई। बोधगया में घुमने के दौरान दोनों के हुई बातचीत प्यार में बदल गई। धीरे-धीरे वो दोनों एक दूसरे के करीब आ गए और जीवन भर साथ रहने का फैसला कर लिया। बताया जाता है कि तीन साल तक दोनों के बीच अफेयर चला, उसके बाद उन्होंने शादी का फैसला किया और 10 जून को दोनों ने बोधगया में परिवार वालों की सहमति के बाद शादी कर ली। बोधगया के एक होटल में दोनों ने हिन्दू रीति-रिवाज के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। शादी के दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। लड़के के परिवार के साथ उसके दोस्तों भी शादी में शामिल हुए।

L
बताया जाता है कि रोहित बोधगया थाना क्षेत्र के कटोरवा का रहने वाला है और टूरिस्ट गाइड का काम करता है। लगभग तीन साल पहले फ्रांस की रहने वाली लड़की अपने ग्रुप के साथ बोधगया घुमने आई थी। इस दौरान उसकी रोहित से मुलाकात हुई। उसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे मुलाकातों को सिलसिला बढ़ता गया। मुलाकातों का दौर प्यार में बदल गया। तीन साल तक अफेयर में रहने के बाद आखिरकार दोनों ने शादी का फैसला किया और 10 जून को दोनों ने शादी कर ली। अब इस शादी की खूब चर्चा हो रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!