Patna

Unique love story : प्रेमी संग भागने वाली 7 दिन की दुल्हन लाई नया मोड़,बोली- दिव्यांशु से 2 साल पहले हुई शादी,वही मेरा देवता…

Unique love story-मुंगेर: पति के साथ चूड़ी खरीदने बाजार गई सात दिन की नई नवेली दुल्हन को अचानक स्कार्पियो सवार युवक ले गया था। पति वहीं खड़ा होकर पूरा नजारा देखता रहा। उसे कुछ भी समझ में नहीं आया, तो उसने थाने में पत्नी के अपहरण की रपट लिखवा दी। जब नई नवेली दुल्हन की बरामदगी हुई तो मामला कुछ और ही निकला। हालांकि पति का हाथ छुड़ाकर भागी दुल्हन के अपहरण केस में पहले ही स्पष्ट था कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है लेकिन उसकी बरामदगी के बाद एक नया मोड़ भी आ गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

विवेक नहीं… दिव्यांशु के साथ रहना है

14 जून को मोनी और विवेक की शादी हुई और 18 जून को दोनों का रिसेप्शन, इसके बाद मोनी अपने मायके चली गई। दो दिन बाद वो जब मायके से लौटी तो 22 जून को चूड़ी खरीदने की बात करते हुए पति को बाजार लेकर चली गई। दोनों मियां-बीवी कोतवाली थाना क्षेत्र के दीनदयाल चौक पर चूड़ी खरीद ही रहे थे कि तभी मोनी अपने पति का हाथ छुड़ाकर दूसरे युवक का हाथ थाम फरार हो निकली। जिसके साथ मोनी भाग रही थी वो उसी का प्रेमी दिव्यांशु शेखर था। इसके बाद पति की रपट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दोनों को बेगूसराय स्टेशन से डिटेन कर लिया। अब मोनी ने पुलिस के सामने नई बात बता दी है।

मोनी का कहना है कि उसने दिव्यांशु शेखर से दो साल पहले ही मंदिर में शादी कर ली थी। इसलिए वो अब उसी के साथ रहेगी। उसी के साथ जिएगी और उसी के साथ मरेगी। अपने पति विवेक के पास वो नहीं जाना चाहती, चाहे जो हो जाए। मेरा प्रेमी जैसा भी है, वही मेरे लिए देवता है। मामले में प्रेमी दिव्यांशु को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे बेल मिल गई है। मोनी की पेशी शनिवार को हुई और 164 का बयान दर्ज कराने के बाद उसने प्रेमी के साथ जाने का फैसला कर लिया। वो प्रेमी दिव्यांशु के साथ चली गई है।

वायरल हुआ वीडियो

इधर मोनी और दिव्यांशु का वो वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें वो भरे बाजार अपने पति का हाथ छुड़ाकर दिव्यांशु के साथ भागते हुए दिखाई दे रही है। वहीं मुंगेर के सात दिन के पति विवेक अपने घर का इकलौता पुत्र है। मां कंचन देवी ने बहू के खिलाफ थाने में रपट लिखवाई थी। बता दें कि मोनी जब प्रेमी के साथ भागी, तब वो सारे जेवर भी पहने हुई थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!