Samastipur

समस्तीपुर:विद्यापतिनगर में CSP संचालक से 11.42 लाख की लूट,हथियार के बल पर की लूटपाट ।

समस्तीपुर।समस्तीपुर में एक CSP संचालक से 11 लाख 42 हजार रुपये की लूट हो गई। बाइक सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक को बंदूक दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। मामले को लेकर पीड़ित ने स्थानीय थाने में केस दर्ज कराया है जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मामला विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के मुताबिक सिमरी में सीएसपी के संचालक विपत कुमार ने विद्यापति नगर स्थित स्टेट बैंक से 11 लाख 42 हजार रुपय की निकासी कर रुपय से भरा बैग लेकर वह सीएसपी की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान दमदमा पोखर के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने विपत कुमार को पिस्तौल दिखाकर डराया और उनके पास से रुपयों से भरा बैग लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले को लेकर पीड़ित ने थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस मामले में थानाध्यक्ष प्रसूनज्य कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है पीड़ित के द्वारा बताया गया है कि तीन अज्ञात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है हालांकि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!