Samastipur

Samastipur SP हृदयकांत ने पांच पुलिस पदाधिकारी का थानों में किया पदस्थापन ।

Samastipur SP एसपी हृदयकांत ने विधि व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के लिए बुधवार को पांच पुलिस पदाधिकारी को पुलिस केन्द्र से विभिन्न थानों में पदस्थापित किया। इसमें चार पुलिस निरीक्षक व एक सहायक अवर निरीक्षक शामिल हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस केन्द्र में पदस्थापित दारोगा संतोष कुमार यादव को पटोरी थाना, दारोगा आफताब आलम को नगर थाना, दारोगा आनंद कश्यप को मुफस्सिल थाना, दारोगा अर्जुन प्रसाद सिंह को उजियारपुर थाना और सअनि रोहित कुमार को मथुरापुर ओपी थाना में पदस्थापित किया गया है। एसपी ने सभी को अपने अपने जगहों पर अविलम्ब योगदान करने का आदेश दिया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!