crimeSamastipur

Samastipur News:-उच्चको ने रिटायर रेलकर्मी से शर्ट पर पान फेंक उड़ाए 1 लाख रुपए ।

Samastipur News:- The high officials threw betel on the shirt from the retired railway worker, Rs 1 lakh.
समस्तीपुर।
समस्तीपुर शहर के डीआरएम चौक के समीप सेवानिवृत रेलकर्मी को चकमा देकर उचक्कों ने एक लाख रुपये से भरा बैग उड़ा लिया। पीड़ित की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव के वार्ड 11 निवासी सेवानिवृत रेलकर्मी 62 वर्षीय मो. सजुम के रूप में हुई है। इस मामले में पीड़ित ने नगर थाना में इसकी लिखित शिकायत की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दिए आवेदन में कहा है कि मैं पुरानी पोस्ट ऑफिस स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा से एक लाख रुपये निकाल कर पैदल डीआरएम चौक स्थित एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। रास्ते में एक व्यक्ति ने पान का पिक शर्ट पर फेंक दिया। भीड़-भाड़ में कोई नजर नहीं आया। घर आकर दरवाजा खोला और कमरे में बिछावन पर रुपये से भरा बैग रख नल के पास जाकर सर्ट पर लगे धब्बे को साफ करने लगे।

इसी दौरान दरवाजा खुला देखकर कोई व्यक्ति अंदर घुसा और रुपये से भरा बैग लेकर भाग निकला। कमरे में आया तो देखा कि बैग गायब है। जब हम मकान से बाहर निकल कर आस-पास के लोगों से पूछताछ की तो स्थानीय लोगों ने बताया कि दो बाइक सवार व्यक्ति को मकान के अंदर से निकल कर पूरब दिशा की ओर जाते देखा है।

पीड़ित व्यक्ति ने आशंका व्यक्त की है कि बैंक शाखा से ही उचक्के पीछे लगे थे। हालांकि इस मामले में नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि पीड़ित के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है आवेदन के आलोक में कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!